छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….
  • भारत

देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 20, 2026) 1 मिनट पढ़ें
NGNNG.jpeg

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पावन देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु और माता तुलसी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की मंगलकामना की है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि देवउठनी एकादशी भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागृत होते हैं और इसके साथ ही विवाह सहित विभिन्न मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ संकल्पों का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु और माता तुलसी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। तुलसी विवाह की पावन परंपरा हमारी धार्मिक आस्था, पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रतीक है। यह पर्व हमें श्रद्धा, समर्पण, पवित्रता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का पर्व विशेष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। घरों में तुलसी चौरा की सजावट, दीप प्रज्ज्वलन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की परंपरा हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखती है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी का विशेष धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व है। तुलसी पूजन की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और जीवन में पवित्रता एवं सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश भी देती है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भगवान श्रीहरि विष्णु और माता तुलसी से प्रार्थना की कि देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी के जीवन में मंगल और कल्याण का संचार हो तथा हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल….
अगला: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.