छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….
  • भारत

धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 20, 2026) 1 मिनट पढ़ें
NG-15.jpeg

रायपुर: धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता की व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल 3,100 रुपये की दर का लाभ देने के साथ कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र कृषि रकबे पर 13,839 रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी प्रति एकड़ आदान सहायता राशि मिलेगी।

सरगुजा जिले के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम नवाबांध निवासी किसान श्री अर्जुन राम राजवाड़े ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि धान बेचने के लिए उन्हें उपार्जन केंद्र में सुविधा मिल रही है। श्री राजवाड़े ने कहा कि उपज का उचित मूल्य और आदान सहायता मिलने से खेती के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसान हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री राजवाड़े ने कहा कि कम उत्पादन होने पर भी पात्र किसान को प्रति एकड़ पूरी आदान सहायता राशि मिलने का निर्णय विशेष रूप से राहत देने वाला है। इससे उन किसानों को भी लाभ होगा, जिनके खेत में उत्पादन 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम होता है। उनके अनुसार, शासन से मिलने वाली सहायता किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और अगली फसल की तैयारी में उपयोगी साबित होगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सरगुजा जिले के 62 हजार 471 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। उनका कुल पंजीकृत कृषि रकबा 67 हजार 929.40 हेक्टेयर है। किसानों की सुविधा के लिए पहले से संचालित 54 उपार्जन केंद्रों के अतिरिक्त सात नए केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 61 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।

जिले के सभी 61 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी प्रारंभ की गई है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई है। साथ ही किसानों को ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। श्री राजवाड़े ने कहा कि खरीदी केंद्रों की व्यवस्था और आदान सहायता से किसानों को अपनी उपज बेचने तथा खेती जारी रखने में संबल मिल रहा है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…
अगला: बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.