छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट
  • भारत

EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 21, 2026) 1 मिनट पढ़ें
epfo_00_6A_79_4.jpg

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को राहत देते हुए आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र PF बैलेंस का 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। इसके साथ ही बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए जरूरी इंतजार भी कम कर दिया गया है। इसके अलावा, रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में निकाल सकेंगे।

अब 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे PF का पैसा
EPFO के नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र प्रोविडेंट फंड बैलेंस का अधिकतम 90 फीसदी तक हिस्सा निकाल सकेंगे। पहले आंशिक निकासी की अधिकतम सीमा 75 फीसदी थी। यानी अब जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपनी PF बचत का पहले से ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल कर पाएंगे।हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर सदस्य बिना किसी शर्त के 90 फीसदी रकम निकाल सकता है। निकासी की अनुमति उसके उद्देश्य, पात्रता और संबंधित नियमों पर निर्भर करेगी। EPFO ने रिटायरमेंट के लिए बचत पूरी तरह खत्म न हो, इसके लिए कुछ रकम खाते में सुरक्षित रखने का प्रावधान भी बनाए रखा है।

बेरोजगारी में अब दो महीने बाद निकाल सकेंगे पैसा
नए नियमों में सबसे बड़ी राहत उन कर्मचारियों को मिली है, जिनकी नौकरी चली जाती है। पहले बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए 12 महीने की सदस्यता अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था। अब इस अवधि को घटाकर सिर्फ दो महीने कर दिया गया है। इस बदलाव से नौकरी छूटने के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रहे कर्मचारियों को अपनी बचत तक पहुंचने में आसानी होगी। हालांकि, निकासी के लिए लागू पात्रता शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

किन कामों के लिए निकाल सकते हैं PF का पैसा?
EPF योजना के तहत सदस्य कई जरूरी कामों के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

    इलाज: खुद या परिवार के किसी सदस्य के इलाज और मेडिकल खर्च के लिए।
    पढ़ाई: खुद या परिवार के सदस्यों की शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए।
    शादी: सदस्य या परिवार के सदस्यों की शादी के लिए।
    मकान: घर या फ्लैट खरीदने, जमीन लेने, मकान बनाने, होम लोन चुकाने या पुराने घर की मरम्मत के लिए।
    विशेष परिस्थितियां: तय नियमों और शर्तों के तहत अन्य विशेष जरूरतों के लिए भी निकासी की सुविधा है।

तीन कैटेगरी में बांटे गए निकासी के नियम
ईपीएफ स्कीम,, 2026 के तहत आंशिक निकासी से जुड़े प्रावधानों को तीन बड़ी कैटेगरी में रखा गया है। इनमें जरूरी जरूरतें, आवास संबंधी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं। हर कैटेगरी के लिए पात्रता, निकासी की सीमा और कितनी बार पैसा निकाला जा सकता है, इसकी अलग-अलग शर्तें लागू होंगी।

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी SWP की सुविधा
EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में ले सकेंगे। इससे उन्हें हर महीने या तय समय पर नियमित रूप से पैसा मिलता रहेगा और उनकी बचत भी सुरक्षित रहेगी। इस सुविधा की खास बात यह है कि PF की जमा रकम पर कर्मचारी का मालिकाना हक बना रहेगा। अगर किस्तों में पैसा मिलने के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसका नॉमिनी या आश्रित बची हुई रकम निकाल सकेगा या फिर नियमित किस्तें पाने का ऑप्शन चुन सकेगा। EPFO के मुताबिक, इस योजना का मकसद रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नियमित आमदनी देना और उनके परिवार के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखना है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट
अगला: पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.