छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • CG- डेढ़ लाख की रिश्वत मांगना GST असिस्टेंट कमिश्नर को पड़ा भारी, ACB की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने किया सस्पेंड….
  • भारत

CG- डेढ़ लाख की रिश्वत मांगना GST असिस्टेंट कमिश्नर को पड़ा भारी, ACB की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने किया सस्पेंड….

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 22, 2026) 1 मिनट पढ़ें
BBBB.webp

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी पर निलबंन की गाज गिरी है. आंचल गिरी पर कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है. शिकायत पर ACB की टीम ने शनिवार को उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. अब छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन कार्रवाई के संबंध में आदेश जारी किया है.

आदेश के मुताबिक, आंचल गिरी द्वारा ड्यूटी के दौरान रिश्वत की मांग करने को विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है. साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का पालन नहीं किया पाया गया. मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त, जगदलपुर संभाग रहेगा. इसके अलावा जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता भी रहेगी.

GST Officer Suspend : ACB में 1.50 लाख की रिश्वत की शिकायत

दरअसल, ACB में कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद शौएब रंगरेज ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया कि 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी. बिल होने के बावजूद गाड़ी को रोक लिया गया. उनका आरोप है कि अंचला गिरी GST में अधिकृत नहीं थीं, इसके बावजूद उन्होंने गाड़ी रुकवाई और 10 लाख रुपए की पेनाल्टी मांगी, जबकि गाड़ी में लोड माल की कीमत सिर्फ 3 लाख रुपए थी. व्यापारी के मुताबिक, GST अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई करने की धमकी दी. मामला सेटल करने के लिए पहले 2 लाख रुपए मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपए देने की बात हुई. इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के तौर पर काटने और बाकी रकम घर पहुंचकर देने की बात तय हुई.

रिश्वत की रकम लेने के बाद ACB की टीम ने मौके पर कार्रवाई शुरू की. ACB की टीम ने जाल बिछाकर रिश्वत की रकम लेते हुए अधिकारी को पकड़ लिया. रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम इस पूरी कार्रवाई में शामिल रही.

GST Officer Suspend : रिश्वत दिलाने में मदद करने वाला भी पकड़ाया

ACB की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई है. आरोप है कि GST अधिकारी अंचला गिरी ने कारोबारी से रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिए ली. इमरान मेमन (30) कांकेर के संजयनगर का निवासी है. उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ
अगला: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.