छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • खेल-कूद
  • सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
  • खेल-कूद

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 23, 2026)
108-12.jpg

नई दिल्ली
भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो मंगलवार को दोहा में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ होने वाले मैच में उसके गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।

भारतीय गेंदबाज रविवार को ग्रुप बी के एक मैच में पाकिस्तान ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने पांच विकेट खोने के बावजूद अंतिम 11 ओवरों में 83 रन बनाए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुए क्योंकि भारत ए यह मैच 48 रन से हार गया था।

यूएई की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता। यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके उसकी टीम को 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे। इससे उसने दिखा दिया था कि वह मजबूत टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए भारत को सतर्क रहना होगा। गेंदबाजों को उस तरह का प्रदर्शन करना होगा जैसा कि उन्होंने नेपाल के खिलाफ किया था। भारत ने उस मैच में नेपाल को केवल 26 रन पर आउट कर दिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपनी उस आक्रामकता को दोहराने में नाकाम रहे। इस मैच में कामचलाऊ गेंदबाज आयुष बडोनी ने हर्षित राणा, प्रिंस यादव और शाहबाज अहमद जैसे नियमित गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें
यूएई के खिलाफ जीत मिलने से भारत के तीन मैच में चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए। ऐसे में उन पर निगाहें होंगी। अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने हालांकि अच्छा खेल दिखाया है। भारत इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा। भारत के लिए अच्छी शुरुआत इसलिए महत्वपूर्ण है कि अगर उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़े तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में यह बात स्पष्ट हो गई, जब कप्तान तिलक वर्मा शतक बनाने के बावजूद रन गति बढ़ाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

टीम इस प्रकार हैं:
भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

यूएई: बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, अर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, मुहम्मद शाहदाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उदीश सूरी और जाहिद अली।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद
अगला: धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

संबंधित कहानियां

98-18.jpg
  • खेल-कूद

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल

नवम्बर 24, 2026
87-19.jpg
  • खेल-कूद

पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह

नवम्बर 24, 2026
57-20.jpg
  • खेल-कूद

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.