छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • खेल-कूद
  • वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल
  • खेल-कूद

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 23, 2026) 1 मिनट पढ़ें
98-18.jpg

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम के चयन पर बहस छिड़ गई है. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाते हुए विशेषज्ञ स्पिनर की कमी को हार की बड़ी वजहों में से एक बताया है. उन्होंने खास तौर पर कुलदीप यादव और मानव सुथार को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर सवाल किया.

सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) को टैग करते हुए लिखा कि विदेशी मैदानों पर ऐसी पिचों पर विशेषज्ञ स्पिनर का होना जरूरी है, जो समय के साथ सपाट हो जाती हैं. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर बताते हुए कहा कि टीम में एक ऐसे गेंदबाज की भी जरूरत है, जो मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता हो.

सौरव गांगुली ने लिखा, 'इंडिया इस सीरीज में शानदार रहा है.. व्हाइट बॉल और अब रेड बॉल.. बैटिंग एप्लीकेशन सुपर लग रहा था.. लेकिन उन्हें समझना होगा कि घर से बाहर टेस्ट मैच जीतने के लिए एक असली स्पिनर ज़रूरी है. ऐसी पिचों पर, जो समय के साथ सपाट हो जाती हैं, आपको टेस्ट क्रिकेट में एक विशेषज्ञ स्पिनर खिलाना ही चाहिए. वॉशिंगटन ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं. कुलदीप या मानव सुथार कहां हैं?'
यह भी पढ़ें: 352 रन की बढ़त 'स्वाहा', पिच का बहाना कब तक… अपनी गलतियां कब देखेगा टीम मैनेजमेंट?

कुलदीप यादव को शुरुआत में 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन पहले मुकाबले से कुछ दिन पहले उनकी जगह गुरनूर बरार को टीम में शामिल कर लिया गया. मैनेजमेंट ने अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प रखने का फैसला किया. दूसरी ओर, मानव सुथार को पूरी सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली. वह घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उनके चयन नहीं होने पर भी सवाल उठे थे.

सौरव गांगुली ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ भी की. उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट में टीम की बल्लेबाजी को शानदार बताया. भारत की पहली पारी में ओपनर केएल राहुल ने 136 और विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने 720/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की थी.

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…
अगला: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना, रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…

संबंधित कहानियां

87-19.jpg
  • खेल-कूद

पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह

नवम्बर 24, 2026
57-20.jpg
  • खेल-कूद

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

नवम्बर 24, 2026
108-12.jpg
  • खेल-कूद

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.