छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….
  • भारत

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 19, 2026) 1 मिनट पढ़ें
MM-1.jpeg

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इसी किसान हितैषी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। अब किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। वे अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं।

डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जिले के किसान भी सहजता से धान विक्रय कर रहे हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा के किसान श्री कौशल कुमार ने ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्हें टोकन कटवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की उपज का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा और धान बेचने की पूरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई। इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

इसी प्रकार मरवाही के किसान श्री राजेश यादव ने भी मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपनी 82 क्विंटल धान की उपज का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने में काफी सहूलियत मिली है। घर बैठे टोकन मिलने से समय की बचत हुई और खरीदी केंद्र में धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान रही। उन्होंने इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

’डिजिटल तकनीक से पारदर्शी और सुविधाजनक बन रही खरीदी व्यवस्था’

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक आधारित सुविधाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है।

जिले के किसानों के अनुभव इस बात को दर्शाते हैं कि डिजिटल सुविधाएं खेती-किसानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। किसानों को सुविधाजनक ढंग से अपनी उपज बेचने का अवसर मिलना शासन की किसान हितैषी नीतियों की सार्थकता को भी प्रदर्शित करता है।

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत का सम्मान और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ धान खरीदी व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसानों को मिल रही राहत डिजिटल छत्तीसगढ़ और सशक्त किसान की परिकल्पना को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट
अगला: क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.