छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • मनोरंजन
  • दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले
  • मनोरंजन

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 21, 2026) 1 मिनट पढ़ें
106-11.jpg

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 को पहला करोड़पति मिल गया है. जलगांव के भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वो 7 करोड़ रुपये भी जीत पाएंगे?

केबीसी को मिला पहला करोड़पति
सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. वीडियो में भूषण 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पड़ाव को पार करने पर अमिताभ बच्चन उन्हें खुशी से गले लगाते हुए नजर आए.

अमिताभ बच्चन के सामने भूषण ने अपने माता-पिता के संघर्षों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. जबकि उनकी मां बीमार रहती हैं और उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा. भूषण का कहना है कि माता-पिता की कुर्बानियां उनके लिए हमेशा प्रेरणा रहीं. वो अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वो पिछले डेढ़ साल से घर नहीं जा पाए हैं.

भावुक हुए भूषण
अमिताभ बच्चन संग अपने संघर्षों पर बात करते हुए भूषण बोले- सर मैं UPSC की तैयारी कर रहा हूं. पिछले डेढ़ साल से अपने घर नहीं जा पाया हूं. मेरे पिताजी मजदूरी करते थे. उन्होंने मुझे बहुत मेहनत से पढ़ाया है. मैं उनकी आंखों में अपने लिए गर्व देखना चाहता हूं.

सबसे खास बात ये है कि भूषण करोड़पति बनने वाले केबीसी सीजन 18 के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. उन्होंने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने खुशी से खड़े होकर गले लगाकर बधाई दी. भूषण की जीत पर अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आए.

जीत पाएंगे 7 करोड़?
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन, भूषण से 7 करोड़ रुपये का सवाल पूछते हैं. अब वो 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर इतिहास रचते हैं या नहीं…ये देखने वाली बात होगी.

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त
अगला: मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव

संबंधित कहानियां

119-9.jpg
  • मनोरंजन

‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

नवम्बर 24, 2026
118-9.jpg
  • मनोरंजन

महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

नवम्बर 24, 2026
111-12.jpg
  • मनोरंजन

सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.