छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • मनोरंजन
  • महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण
  • मनोरंजन

महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 23, 2026) 1 मिनट पढ़ें
118-9.jpg

 हर लड़की का सपना होता है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां शादी से महीनों पहले ही पार्लर के चक्कर लगाना शुरू कर देती हैं। महंगे फेशियल, स्किन ट्रीटमेंट और न जाने कितने तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि असली निखार बाहर से नहीं, बल्कि शरीर के अंदर से आता है?

अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और चाहती हैं कि शादी वाले दिन आपका चेहरा चांद सा चमके, तो पार्लर के महंगे फेशियल को भूल जाइए। आज हम आपको एक ऐसे 'लाल सूप' के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे पर ऐसा प्राकृतिक निखार लाएगा कि सब देखते रह जाएंगे। बस आपको इसे अपनी शादी से 15 दिन पहले पीना शुरू करना है।

आखिर क्या है यह 'लाल सूप'?
यह कोई विदेशी या महंगा सूप नहीं है, बल्कि हमारी रसोई में मौजूद बहुत ही आम सब्जियों से बनता है। यह स्पेशल सूप चुकंदर , गाजर और टमाटर से तैयार किया जाता है। इन तीनों ही चीजों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन और ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स कूट-कूट कर भरे होते हैं। जब ये तीनों मिलते हैं, तो एक ऐसा बेहतरीन सूप बनता है जो खून को साफ करता है और चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार लाता है।

फेशियल से ज्यादा असरदार क्यों है?
पार्लर का फेशियल सिर्फ आपकी त्वचा की ऊपरी परत पर काम करता है और इसका असर कुछ ही दिनों में फीका पड़ने लगता है। वहीं दूसरी तरफ, यह 'लाल सूप' आपके शरीर से सारे टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इससे आपके खून की गहराई से सफाई होती है, पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर होते हैं, झुर्रियां कम होती हैं और आपको एक ऐसा ग्लो मिलता है जो मेकअप उतारने के बाद भी कायम रहता है।

कैसे बनाएं यह 'लाल सूप'?
इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसके लिए आपको चाहिए:
    1 मीडियम साइज का चुकंदर
    2 ताजी गाजर
    2 लाल टमाटर
    एक छोटा-सा अदरक का टुकड़ा

बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले इन सभी सब्जियों को पानी से अच्छी तरह धो लें और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें एक बर्तन या प्रेशर कुकर में 1-2 कप पानी के साथ उबलने के लिए रख दें। जब सब्जियां अच्छी तरह से पक कर नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और इन्हें थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब इस उबली हुई सब्जियों के मिश्रण को मिक्सी में डालकर एकदम बारीक पीस लें। आप चाहें तो इसे हल्का सा छान सकती हैं या बिना छाने भी पी सकती हैं। आपका सूप तैयार है। स्वाद और एक्स्ट्रा फायदे के लिए इसमें थोड़ा सा काला नमक, चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर और आधा नींबू का रस मिला लें।

क्या है पीने का सही तरीका?
सबसे बेहतरीन और जल्दी रिजल्ट पाने के लिए, इस सूप को रोजाना शाम के समय या सुबह नाश्ते के कुछ देर बाद पिएं। इसे हमेशा ताजा ही बनाकर पिएं।

अगर आप अपनी शादी से ठीक 15 दिन पहले इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर लेती हैं, तो यकीन मानिए, शादी वाले दिन आपकी बेदाग और चमकती त्वचा देखकर हर कोई आपसे आपका सीक्रेट जरूर पूछेगा।

 

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान
अगला: ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

संबंधित कहानियां

119-9.jpg
  • मनोरंजन

‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

नवम्बर 24, 2026
111-12.jpg
  • मनोरंजन

सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच

नवम्बर 24, 2026
75-20.jpg
  • मनोरंजन

शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.