छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • Business
  • होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें
  • Business

होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 23, 2026) 1 मिनट पढ़ें
159-2.jpg

वाशिंगटन
अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला खत्म या कहें कम हुआ है, लेकिन दोनों ओर से तनाव लगातार जारी है. इस बीच होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही में रुकावट, तेल-गैस के जहाजों पर हमलों की खबरें भी सुनने को मिल रही हैं. दुनिया की कुल तेल जरूरत के करीब 20% को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पा रही है.

हालांकि, ईरान अपने कंट्रोल वाले इस अहम समुद्री रूट को खोलने के लिए तैयार है, लेकिन वो अपनी शर्त पर अड़ा हुआ है. ईरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को फिर से दोहराया है कि Hormuz Strait को खोलना मुश्किल नहीं है, अगर अमेरिका उसकी शर्तों को मान ले.   

तनाव के बीच ईरान ने दोहराई शर्त
ईरान के विदेश मंत्री का ये बयान अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से गहराए तनाव के बीच सामने आया है. अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'तस्नीम' ने इसके बारे में बताया है. इसमें कहा गया है कि ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप ईरान की उचित शर्तों को मान लेता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) को फिर से खोलना मुश्किल नहीं होगा.

इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा है कि होर्मुज से जुड़े संकट को सुलझाने के लिए वाशिंगटन को अपनी गलतियां माननी होंगी. इसके अलावा US को अपने पुराने वादों को पूरा करना होगा.

Iran की शर्तों में क्या खास?
बता दें कि ईरान ने अमेरिका के सामने इससे पहले 7 दिन का एक प्रस्ताव रखा था. इसके तहत ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार हुआ था. Iran की ओर से रखी गई प्रमुख शर्तों में पहली ईरानी बंदरगाहों पर होर्मुज के आसपास लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, दूसरी ईरान के तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट और तीसरी US-Iran War का ऐसा युद्धविराम लागू करने, जिसमें लेबनान भी शामिल हो थीं.

ट्रंप ईरान की शर्तों पर सहमत नहीं
ऐसा पहली बार नहीं है, जब ईरान ने होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तों के बारे में बात की है. इससे पहले कई बाद अमेरिका को प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान ईरानी शर्तों पर बार-बार अपनी असंतुष्टि जताई है.

शनिवार को भी उन्होंने कहा कि ईरान के साथ होने वाला कोई भी संभावित समझौता स्थायी होगा. इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा. ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि वे ईरान के साथ एक वास्तविक और टिकाऊ समझौता चाहते हैं.

ट्रंप बोले- समझौते तोड़ देता है ईरान
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में Donald Trump ने कहा कि उन्हें ईरान में सत्ता परिवर्तन में कभी कोई खास दिलचस्पी नहीं रही. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान का इतिहास रहा है कि वह समझौते करता है और बाद में उन्हें तोड़ देता है. इससे पहले ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है. अमेरिकी नौसेना ने इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नाकेबंदी जारी रखी है.

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान
अगला: फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प

संबंधित कहानियां

18A_22.jpg
  • व्यापार

SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री

नवम्बर 24, 2026
डॉ. श्रीनिवास राव माधवराम
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार

Success Story: डॉक्टर की नौकरी छोड़ खेती में आजमाई किस्मत, अब करोड़ों का कारोबार खड़ा कर बने मिसाल

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.