छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • Business
  • सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड
  • Business

सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 24, 2026) 1 मिनट पढ़ें
23A_58.jpg

मुंबई 
सोने का भाव अपने रिकॉर्ड भाव से 60 हजार रुपये टूट चुका है, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है. ज्यादातर एक्सपर्ट का यही दावा है कि आगे भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. सोने और चांदी की कीमतें एक साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आगे  भी गिरावट जारी रह सकती है. विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई के अहम आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों पर रहेगी, जिनसे ब्याज दरों की आगे की दिशा का पता चलेगा। 

विश्लेषकों का कहना है कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के शुरुआती आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. इसके बाद अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), आवास क्षेत्र और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर से जुड़े आंकड़े जारी होंगे. महंगाई के आंकड़े भी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर उम्मीदें तय करने में अहम होंगे. इसका सीधा असर सोने की खुदरा कीमतों पर दिखेगा। 

क्यों कमजोर बना हुआ है सोना
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों का परिदृश्य कमजोर बना हुआ है और इनमें गिरावट जारी रहने की आशंका है. निवेशक आने वाले आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों की दिशा का आकलन कर रहे हैं, ऐसे में कीमतों में और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता। 

कहां पहुंचा सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 14,927 रुपये यानी 11 फीसदी टूटकर 1,21,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह सोने का एक साल से अधिक का निचला स्तर है. सोने का वायदा भाव इससे पहले 30 अक्टूबर, 2025 को इस स्तर के आसपास था, जब यह 1,21,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की चमक भी फीकी
दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव इससे भी अधिक 28,496 रुपये यानी 16.2 फीसदी गिरकर एक साल से अधिक के निचले स्तर पर आ गया. चांदी का भाव इससे पहले तीन नवंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास 1,47,758 रुपये प्रति किलोग्राम था. एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने में पिछले सप्ताह भारी बिकवाली हुई और इसका भाव 11 फीसदी गिर गया. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्राफा बाजारों में मुनाफावसूली तेज होने से कीमतों में जारी गिरावट और बढ़ गई। 

एक-दूसरे के विपरीत होंगे रुपया और सोना
उन्होंने कहा कि रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट से भी कमजोरी बढ़ी. रुपये की मजबूती से आयातित सोने की लागत कम होती है, जिससे एमसीएक्स पर कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बिकवाली का यही रुख रहा. कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 370.9 डॉलर यानी 9.5 फीसदी गिरकर 3,515.4 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी 8.05 डॉलर यानी 16.4 फीसदी टूटकर 41.07 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. मेर ने कहा कि पिछले सप्ताह सर्राफा बाजार में बिकवाली तेज हुई. सोना करीब 3,500 डॉलर और चांदी 41 डॉलर के स्तर तक गिर गई. दोनों धातुओं में साप्ताहिक आधार पर 10 से 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे
अगला: 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम

संबंधित कहानियां

18A_22.jpg
  • व्यापार

SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री

नवम्बर 29, 2026
डॉ. श्रीनिवास राव माधवराम
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार

Success Story: डॉक्टर की नौकरी छोड़ खेती में आजमाई किस्मत, अब करोड़ों का कारोबार खड़ा कर बने मिसाल

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

7f38ea82-2914-4dd2-9d81-45097a97460a.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान…

नवम्बर 29, 2026
28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.