छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना….
  • भारत

इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना….

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 25, 2026) 1 मिनट पढ़ें
mgm-1.jpg

रायपुर: स्वास्थ्य किसी भी समाज और राज्य के विकास की आधारशिला है। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ में इस योजना को राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं के साथ एकीकृत कर शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के रूप में अत्यंत प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान होने वाले भारी आर्थिक बोझ से बचाना है। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना- स्वस्थ और सशक्त राज्य की ओर एक क्रांतिकारी कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील कार्यशैली ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय की दृढ़ इच्छाशक्ति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना कमजोर वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच साबित हुआ है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना छत्तीसगढ़ के हर उस नागरिक का जीवन रक्षक कवच बन चुकी है, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

योजना का स्वरूप और प्रमुख लाभ

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार केवल केंद्रीय सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य सरकार ने राशन कार्ड के माध्यम से लगभग सभी परिवारों को इसके दायरे में लाने का प्रयास किया है। पात्र परिवारों को देश और राज्य के पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान कार्ड (AB-PMJAY / SVSASY) 2 करोड़ 71 लाख 11 हजार 762 के विरूद्ध 2 करोड़ 49 लाख 18 हजार 115 कार्ड बनाए जा चुके हैं। जो लक्ष्य का 91.9 प्रतिशत है, जिनमें सूरजपुर जिला 21 लाख 93 हजार 647 आयुष्मान कार्ड बनाकर 97 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य में  प्रथम स्थान पर है।

नियद नेल्ला-नार 2.0 के तहत दूरस्थ वनांचल और पूर्व नक्सल प्रभावित 10 जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, कोण्डागांव, गरियाबंद, मोहला-मानपुर, अम्बागढ़ चौकी और छुईखदान में 93 प्रतिशत राशन कार्डधारी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2021 में राज्य को छह श्रेणियों में से चार श्रेणियों में पुरस्कार मिले थे। इनमें तीन पुरस्कार आयुष्मान कार्ड पंजीयन और एक पुरस्कार लैंगिक समानता के लिए था।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर व दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए सहायता

अंत्योदय, प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारक और केंद्रीय सूची में सूचीबद्ध परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। वहीं अन्य पात्र सामान्य राशन कार्ड धारक परिवारों को राज्य योजना के अंतर्गत 50 हजार रूपए तक की चिकित्सा सहायता उपलब्ध है। जहां सामान्य और बड़ी बीमारियां आयुष्मान योजना के दायरे में आती हैं, वहीं कई बार कुछ दुर्लभ और बेहद गंभीर बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका खर्च लाखों में होता है। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर व दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत लिवर प्रत्यारोपण, किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोग, कैंसर, कोक्लियर इम्प्लांटऔर दुर्लभ अनुवांशिक बीमारियों जैसी उच्च लागत वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सीधे अस्पतालों को राशि जारी की जाती है।

रायपुर : विशेष लेख : इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

जनवरी 2024 से अब तक 3,281 हितग्राहियों के लिए योजना के तहत कुल 203.07 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। योजना के अंतर्गत कैंसर के इलज के लिए 2,476 मामलों में 115.48 करोड़ रुपये, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के 205 मामलों के लिए 27.06 करोड़ रुपये, डायलिसिस के 686 मामलों के लिए 17.18 करोड़ रुपये और हृदय संबंधी उपचार के 371 मामलों के लिए 17.08 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है। इसके अलावा किडनी ट्रांसप्लांट के 144 मामलों में 5.41 करोड़ और लिवर ट्रांसप्लांट के 31मामलों में 5.57 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इन योजनाओं से अब तक ऐसे अनेकों गरीब मरीजों को नया जीवन मिला है, जिन्होंने महंगे इलाज की उम्मीद बिल्कुल छोड़ दी थी।

5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को (चाहे उनकी आय या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो) 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पहले से मौजूद बीमारियों का इलाज भी कार्ड बनने के पहले दिन से ही कवर होता है। इलाज के पैकेज में अस्पताल में भर्ती होने से पहले की जांच, दवाइयां और डिस्चार्ज के बाद का फॉलो-अप खर्च या अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च भी शामिल होता है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष या उससे अधिक आयु) 8 लाख 71 हजार 717 के विरूद्ध 6 लाख 23 हजार 220 कार्ड बनाए गए हैं। जो लक्ष्य का 71.5 प्रतिशत है। 2 लाख 48 हजार 497 आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने में बस्तर जिला प्रथम स्थान पर 89.8 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य में  प्रथम स्थान पर है।

छत्तीसगढ़ में योजना का प्रभाव और उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ एक जनजातीय बाहुल्य और ग्रामीण आबादी वाला राज्य है, जहां महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराना एक आम परिवार के लिए असंभव सा था। आयुष्मान कार्ड ने इस खाई को पाटने का काम किया है। राज्य के दूरस्थ वनांचलों जैसे बस्तर और सरगुजा संभाग के नागरिक भी अब रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग या देश के किसी भी बड़े शहर के पंजीकृत अस्पतालों में हृदय रोग, कैंसर, किडनी डायलिसिस, घुटने के प्रत्यारोपण और न्यूरोसर्जरी जैसी जटिल बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण स्तर पर उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया गया है, जहां प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, और मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की नियमित जांच और टेली-कंसल्टेशन की सुविधा मिल रही है।

कार्ड बनवाने की सरल प्रक्रिया

प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और डिजिटल बना दिया है। स्वयं ऑनलाइन माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर ‘Ayushman App’ डाउनलोड कर या आधिकारिक पोर्टल (beneficiary.nha.gov.in) पर जाकर आधार और राशन कार्ड के माध्यम से e-KYC पूरा कर अपना कार्ड बना और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफलाइन केंद्र और हेल्पलाइन नंबर

नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र या किसी भी पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र के माध्यम से निःशुल्क कार्ड बनवाया जा सकता है। किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए राज्य की हेल्पलाइन नंबर 104 या राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 14555 पर संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ राज्य में लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है

यद्यपि छत्तीसगढ़ में करोड़ों नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है, फिर भी कुछ चुनौतियां शेष हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड की उपयोगिता के प्रति और अधिक जागरूकता फैलाने, निजी अस्पतालों में क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को और अधिक त्वरित बनाने तथा दूरदराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

स्वस्थ छत्तीसगढ़ की राह: परिवारों को मिल रहा आयुष्मान का सुरक्षा कवच

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच बन चुकी है। इसने यह सुनिश्चित किया है कि पैसे के अभाव में किसी भी नागरिक का इलाज न रुके, जो स्वस्थ छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर रहा है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल
अगला: पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश….

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.