छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • मनोरंजन
  • 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर
  • मनोरंजन

26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 26, 2026) 1 मिनट पढ़ें
128-9.jpg

26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन मायानगरी मुंबई को एक बार फिर दहलाने की धमकी मिली है. गुरुवार को मिले एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा', बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय स्थित मेयर के दफ्तर और शहर की कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की बात कही गई है.

हालांकि हाल के हफ्तों में 'जलसा' और BMC मुख्यालय को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार ईमेल भेजने वाले ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट को भी सीधे तौर पर निशाने पर लिया है.

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट निशाने पर
धमकी भरे ईमेल में साफ तौर पर 27 नवंबर, शुक्रवार को महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो पर हमले की चेतावनी दी गई है. यह मेल मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को संबोधित करते हुए भेजा गया है, जिसमें मुंबई के मेट्रो रेल नेटवर्क को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

ग्रेनेड हमले की चेतावनी
इस ईमेल में खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला दिया गया है. मेल भेजने वाले ने 'बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)' और 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का नाम लेते हुए चेतावनी दी है कि अगर मुंबई में दिलजीत का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, तो पूरे शहर में लगातार 30 दिनों तक ग्रेनेड हमले किए जाएंगे.

बेंगलुरु शो को भी मिली थी धमकी
मुंबई से पहले दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर भी ऐसी ही धमकी सामने आ चुकी है. महज दो दिन पहले एक ईमेल के जरिए 29 नवंबर को बेंगलुरु के मदावारा स्थित NICE ग्राउंड्स में होने वाले दिलजीत के शो के दौरान IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से धमाका करने की धमकी दी गई थी.

12 नवंबर को भी जारी हुआ था हाई अलर्ट
यह पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन के घर और मुंबई की बड़ी जगहों को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले इसी महीने 12 नवंबर को भी एक धमकी भरे ईमेल के बाद मुंबई के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था. उस मेल में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, महालक्ष्मी स्टेडियम, मेयर के कार्यालय, अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में बम धमाके करने की बात कही गई थी.

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा
अगला: 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव

संबंधित कहानियां

122-11.jpg
  • मनोरंजन

नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल में दिखे बदलाव, 42 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन

नवम्बर 29, 2026
117-13.jpg
  • मनोरंजन

‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा

नवम्बर 29, 2026
118-13.jpg
  • मनोरंजन

अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.