छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….
  • भारत

खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 26, 2026)
n-5.jpg

रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, उत्साह एवं सामूहिक खेल भावना से मैदान में रोमांच भर दिया। मंत्री श्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना भी विकसित करते हैं। खेल के मैदान में अर्जित अनुभव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि फुटबॉल जैसे सामूहिक खेल आपसी सहयोग, समन्वय, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को आत्मसात करने का अवसर मिलता है। युवाओं को अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरगुजा अंचल में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, आपसी तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल मैदान का वातावरण रोमांचक बना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही आपसी सहयोग, अनुशासन, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद, कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा….
अगला: जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.