छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
  • भारत

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 26, 2026) 1 मिनट पढ़ें
xx-2.jpeg

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय समिट में शामिल हुए। ‘रिफॉर्म टू रियलिटी रू छत्तीसगढ़ में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन का आकलन’ विषय पर आयोजित समिट में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, न्यायविदों एवं विधि शिक्षाविदों ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यावहारिक चुनौतियों, वैज्ञानिक विवेचना एवं आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ई-साक्ष्य एवं क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने मात्र तीन माह में राष्ट्रीय स्तर पर 26वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, निरंतर प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की पुलिस को नए आपराधिक कानूनों के अनुसार पूर्णतः डिजिटल न्याय व्यवस्था वाला राज्य बनाना है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना है।

संविधान दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समिट का हुआ आयोजन

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को अपनी स्थापना के महज 24 वर्षों के भीतर प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान प्राप्त होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन, पेशेवर प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में पुलिस, अभियोजन, न्यायपालिका एवं विधि शिक्षाविदों के बीच निरंतर संवाद और बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रकरणों में विवेचना की गुणवत्ता, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देकर दोषसिद्धि दर में सुधार लाया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने के 77 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के नेतृत्व एवं कार्यों की सराहना की। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई करने पर बल दिया।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए डिजिटल साक्ष्यों के प्रबंधन, ई-साक्ष्य एवं आधुनिक विवेचना पद्धतियों को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

35 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का क्षमता संवर्धन

पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक श्री जी.पी. सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से अब तक विभिन्न स्तरों के 35 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने कानूनी सुधारों के अनुरूप संस्थागत क्षमता विकसित करने एवं निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जीरो एफआईआर और ई-एफआईआर जैसे प्रावधानों को आम नागरिकों के लिए न्याय की पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

संविधान दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समिट का हुआ आयोजन

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नए आपराधिक कानूनों की मसौदा समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रणबीर सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके तहत भारतीय पुलिस सेवा, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित मैदानी स्तर पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षकों तथा उप निरीक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं पुनश्चर्या पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

वैज्ञानिक विवेचना और दोषसिद्धि दर में वृद्धि पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

समिट के दौरान तीन विशेष तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अरविंद कुमार वर्मा ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में साक्ष्य संकलन, जब्ती की प्रक्रिया, वैधानिक प्रावधानों एवं प्रक्रियागत त्रुटियों को दूर करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी ने आपराधिक न्याय प्रणाली में पुलिस अधिकारियों की भूमिका एवं विवेचना की गुणवत्ता और शुचिता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक न्यायालय के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अधूरी विवेचना, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की छूटी हुई कड़ियों एवं फोरेंसिक रिपोर्ट में विलंब का न्यायिक निर्णयों पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अभियोजन का पक्ष मजबूत बनाने के लिए समयबद्ध एवं वैज्ञानिक विवेचना की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेशभर के लगभग 35 हजार पुलिसकर्मी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े

समिट में प्रदेशभर से लगभग 300 पुलिस अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। वहीं यूट्यूब के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 35 हजार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अभियोजन और फोरेंसिक विभाग के अधिकारी भी जुड़े।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपांशु काबरा, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ.पी. पाल, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री सुजीत कुमार, राज्य पुलिस अकादमी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, श्रीमती सोनिया उके, श्री शुभम तोमर सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं सेंटर फॉर कम्पैरेटिव लॉ के प्रमुख श्री अभिनव के. शुक्ला ने किया।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी
अगला: संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.