छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज
  • भारत

WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 27, 2026) 1 मिनट पढ़ें
26A_169.jpg

 नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की इस सुविधा का लाभ लोग जमकर उठा रहे हैं. पहले लोगों को पीएफ बैलेंस चेक करने में काफी परेशानी होती है. लेकिन अब चंद सेकंड में PF खाते का लेखा-जोखा आप अपने मोबाइल पर देख सकते हैं. इसके लिए आपको केवल अपने पीएफ खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 'Hi' लिखना है. पूरी डिटेल आपके सामने होगी, आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे हैं, उसमें नियोक्ता का कितना योगदान है, आपका हर महीने कितना कंट्रीब्यूशन है, और सबसे खास पेंशन फंड कुल कितना जमा है, और हर महीने पेंशन के लिए कितना अमाउंट कट रहा है। 

दरअसल, इस चेक करना इतना आसान है, कि महज 25 दिनों में 1.28 करोड़ सदस्यों ने WhatsApp पर Hi लिखकर पीएफ बैलेंस चेक कर चुके हैं. 1 नवंबर 2026 को ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस पर इसकी शुरुआत की गई थी. चंद दिन में ही इसने इतिहास रच दिया है. शुरुआती 14 दिनों के भीतर ही 1 करोड़ लोगों ने इस सुविधा के माध्यम से पीएम अमाउंट चेक किए थे। 

इससे पहले करोड़ों अंशधारकों को अपना PF बैलेंस देखने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए ईपीएफओ के उमंग (UMANG) ऐप पर लॉग-इन करना पड़ता था. कई बार पासवर्ड भूल जाने, सर्वर बिजी होने या टेक्निकल वजहों से कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था. इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए ईपीएफओ ने अब सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य 8 करोड़ से अधिक ईपीएफओ सदस्यों को बिना किसी परेशानी के उनके खाते की रीयल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराना है. अगर अब तक आपने चेक नहीं किया है, तो इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं.  इसके लिए ईपीएफओ के आधिकारिक और सत्यापित WhatsApp नंबर +91 8796441800 के माध्यम से सदस्य घर बैठे निम्नलिखित प्रमुख सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

पीएफ बैलेंस की जानकारी
सदस्य अपने कुल पीएफ बैलेंस, कर्मचारी के हिस्से, नियोक्ता के हिस्से (Employer Share), पेंशन अंशदान और ब्याज जमा होने की अंतिम तिथि की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. खाते में हाल ही में जमा हुए मासिक अंशदान, ब्याज क्रेडिट या की गई निकासी से जुड़े अंतिम 5 लेनदेन का विवरण तुरंत देखा जा सकता है। 

इसके अलावा सदस्य अपनी EPF पासबुक को पासवर्ड-सुरक्षित PDF फॉर्मेट में सीधे चैट पर डाउनलोड कर सकते हैं. इस फाइल को खोलने के लिए सदस्य की जन्मतिथि (DDMMYY प्रारूप में) पासवर्ड के रूप में काम करती है. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी औपचारिकताओं और आधार प्रमाणीकरण से संबंधित मार्गदर्शन भी इस चैटबॉट पर उपलब्ध है। 

कैसे करें पीएफ चेक
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सदस्य का मोबाइल नंबर उसके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में ईपीएफओ का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 8796441800 सेव करें. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से इस चैट पर केवल 'Hi' लिखकर भेजें. चैटबॉट के निर्देशानुसार अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें और मुख्य मेनू में आवश्यक विकल्प जैसे कि Check Balance, Last 5 Transactions या Download Passbook को चुनें.  सिक्योरिटी के लिए आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे चैट में दर्ज करना होगा. सत्यापन पूरा होते ही और संबंधित मेंबर आईडी चुनने पर मांगी गई जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी। 

EPFO ने साफ किया है कि वर्तमान में यह सेवा केवल खाते की जानकारी देखने और पासबुक डाउनलोड करने तक सीमित है. संगठन ने सदस्यों से अपील की है कि वे केवल सत्यापित आधिकारिक नंबर (+91 8796441800) का ही उपयोग करें और किसी भी अनजान व्यक्ति या फर्जी लिंक पर अपना UAN पासवर्ड, बैंक विवरण या अनचाहा OTP साझा न करें। 

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अगला: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.