छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • मनोरंजन
  • कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  • मनोरंजन

कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 27, 2026) 1 मिनट पढ़ें
59-23.jpg

बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में शुमार कृति सेनन जब भी किसी इवेंट में पहुंचती हैं, अपने लुक से लाइमलाइट चुराना जानती हैं. लेकिन इस बार हसीना ने कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया कि देखने वाले बस उन्हें देखते ही रह गए.

मौका था 26 नवंबर को आयोजित GQ India Men of the Year Awards 2026 का, जहां कृति अपने बेहद हटके और बोल्ड अंदाज में पहुंचीं. ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में सजीं कृति ने अपने फैशन सेंस से महफिल लूट ली. हालांकि, उनके पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसी चीज की हुई, जिसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ सकते हैं.

गले में पहन लिया सोने की रीढ़ की हड्डी वाला नेकलेस!
कृति सेनन ने इस इवेंट के लिए ब्लैक क्रॉप्ड जैकेट के साथ व्हाइट शर्ट और स्टाइलिश बैरल पैंट्स को चुना था. उनका यह आउटफिट पहली नजर में ही काफी अलग और एक्सपेरिमेंटल लग रहा था. लेकिन असली ट्विस्ट उनके नेकलेस में था.

एक्ट्रेस ने गले में 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड, हाथ से तैयार किया गया वर्टिब्रल नेकपीस पहना था. यानी रीढ़ की हड्डी की बनावट से प्रेरित यह नेकलेस उनके पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा बन गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 1,85,167 रुपये बताई जा रही है. अब आप समझ सकते हैं कि कृति के इस छोटे से फैशन एक्सपेरिमेंट ने इतनी बड़ी चर्चा क्यों बटोरी.

बॉस लेडी लुक में छाईं कृति, सादगी में भी दिखा ग्लैमर
कृति ने अपने इस बोल्ड आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया. बालों को स्लीक बन में बांधा और मेकअप को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सटल रखा. स्मोकी आईज, डार्क आइब्रो और मावे टोन वाली ब्राउन लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.

लंबी हाइट और ब्लैक पंप्स के साथ कृति का पूरा अंदाज किसी बॉस लेडी से कम नहीं लग रहा था. उनका यह आउटफिट Misho Designs के रेडी-टू-वियर कलेक्शन से था. कहना गलत नहीं होगा कि इस बार कृति ने ट्रेडिशनल ग्लैमर से हटकर फैशन की एक बिल्कुल अलग ही दुनिया दिखाई.

GQ अवॉर्ड में कृति को मिला खास सम्मान
फैशन के साथ-साथ यह शाम कृति सेनन के लिए एक और वजह से खास रही. एक्ट्रेस को GQ India की ओर से 'मल्टी-हाइफनेट एक्टर ऑफ द ईयर' के खिताब से सम्मानित किया गया.

इस अवॉर्ड नाइट में सिर्फ कृति ही नहीं, बल्कि कई बड़े सितारों का भी जलवा देखने को मिला. एआर रहमान को 'आइकन ऑफ द ईयर', पंकज त्रिपाठी को 'एक्टर ऑफ द ईयर', करण जौहर को 'मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को 'स्पोर्टिंग एक्सीलेंस ऑफ द ईयर' और जिम सर्भ को 'क्रिएटिव पावरहाउस ऑफ द ईयर' का सम्मान दिया गया.

कुल मिलाकर GQ की यह शाम सितारों, स्टाइल और शानदार उपलब्धियों के नाम रही. लेकिन इस महफिल में कृति सेनन का 1.85 लाख रुपये वाला गोल्ड प्लेटेड नेकपीस ऐसा आकर्षण बना, जिसने उनके पूरे लुक को चर्चा का विषय बना दिया.

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: घर पर बनाएं आलू और एलोवेरा वाला नेचुरल साबुन, त्वचा को मिलेगी नमी और ताजगी
अगला: मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान

संबंधित कहानियां

122-11.jpg
  • मनोरंजन

नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल में दिखे बदलाव, 42 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन

नवम्बर 29, 2026
117-13.jpg
  • मनोरंजन

‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा

नवम्बर 29, 2026
118-13.jpg
  • मनोरंजन

अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.