छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?
  • भारत

परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 27, 2026) 1 मिनट पढ़ें
rahul_02.jpg

नई दिल्ली

कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के परिसमीन विधेयक को समर्थन करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा फैसला इंडी गठबंधन की बैठक में लिया जाना चाहिए था।

NCP (SP) नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस फैसले पर हैरानी जताई । उन्होंने कहा कि शरद पवार का राजनीतिक सफर हमेशा धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा रहा है।

NCP (SP) का फैसला समय के साथ होगा साफ

विपक्ष की एकता और सामूहिक निर्णय लेने के महत्व पर जोर देते हुए सावंत ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'NCP (SP) का यह फैसला दबाव में लिया गया है या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है, यह समय के साथ साफ हो जाएगा।'

सावंत ने यह भी कहा कि इस विधेयक के पीछे सरकार की मंशा नेक नहीं है, बल्कि इसका मकसद सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत करना है। उन्होंने नई जनगणना (सेंसस) के बिना इस तरह की कवायद करने के औचित्य पर भी सवाल उठाए।

सावंत ने दावा किया, 'इसे 'जेरीमेंडरिंग' कहा जाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि सरकार राष्ट्रीय स्तर पर भी यही प्रयोग दोहराना चाहती है।' जेरीमेंडरिंग का मतलब है किसी राजनीतिक दल को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं में फेरबदल करना।

जितेंद्र आव्हाड ने समर्थन का किया एलान

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब NCP (SP) नेता जितेंद्र आव्हाड ने उनकी पार्टी के परिसीमन विधायक का समर्थन करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर, जहां शरद पवार भर्ती हैं, आव्हाड ने कहा, 'यह चर्चा हमारी पार्टी के आधिकारिक रुख के बारे में नहीं थी। मुख्य बात यह थी कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया एक संवैधानिक आवश्यकता है। परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करेंगे। हम परिसीमन का समर्थन करेंगे।'

बिल का विरोध करना जल्दबाजी-सुप्रिया सूले

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने केंद्र के प्रस्ताव पर नरम रुख अपनाते हुए कहा कि कानून की पूरी जानकारी सामने आने से पहले ही उसका विरोध करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'बिल को आने दीजिए। हो सकता है कि परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) में कुछ अच्छा भी हो।'

सुले ने कहा, 'कोई विधेयक देश के हित में है या नहीं, इस पर विचार किए बिना सिर्फ इसलिए विरोध करना कि आप विपक्ष में हैं, या आंख मूंदकर समर्थन करना क्योंकि आप सत्ता में हैं यह एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गलत है। हर बात का विरोध करना जरूरी नहीं है। हम सुधार के सुझाव भी दे सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या बदलाव किए जाने चाहिए। हो सकता है कि इसमें कुछ अच्छा हो।'

इससे पहले दिन में, सुले ने बताया कि वह शनिवार को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। इस बैठक में संसद के विशेष सत्र के लिए विपक्ष की रणनीति पर चर्चा होनी थी। सुले ने बताया कि उनके पिता शरद पवार की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

NCP (SP) ने व्हिप जारी कर सांसदों को दिया निर्देश

एनसीपी (एसपी) ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए एक 'व्हिप' भी जारी किया है, जिसमें उन्हें 30 नवंबर से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। एनसीपी (एसपी) के पास आठ लोकसभा सांसद हैं। पार्टी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन को पारित करने के लिए जरूरी संख्या बल पर चर्चा चल रही है।

इस तरह के कानून को पारित करने के लिए सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। 543 सदस्यों वाले सदन में अभी पांच सीटें खाली हैं, जिससे प्रभावी संख्या 538 रह जाती है। इस हिसाब से, दो-तिहाई बहुमत के लिए लगभग 359 वोटों की जरूरत होगी।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार
अगला: तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.