छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • खेल-कूद
  • भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट
  • खेल-कूद

भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 28, 2026) 2 मिनट पढ़े
5-26.jpg

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. मुकाबले में दूसरे दिन (28 नवंबर) स्टम्प तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 116 रन बना लिए. ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नॉटआउट हैं. भारत पहली पारी के आधार पर कीवी टीम से अब भी 240 रन पीछे है.

न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 356 रन बनाकर आउट हो गई. आकाश दीप ने 99 रन देकर पांच व‍िकेट हास‍िल किए. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया था, जो ड्रॉ पर छूटा. अब ये मुकाबला काफी अहम है.

भारत की पहली पारी की हाइलाइट्स
भारत की पहली पारी में बेहद खराब शुरुआत रही. मैट हेनरी ने भारत की पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (0) को न‍िपटा द‍िया. इसके बाद नंबर 3 पर आए देवदत्त पड‍िक्कल ने 20 गेंदों पर तेज 21 रन बनाए. लेकिन वो व‍िकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को काइल जेमिसन की गेंद पर कैच थमा बैठे. भारतीय कप्तान शुभमन ग‍िल भी कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर चायकाल से कुछ पहले आउट हो गए.

विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. पंत क्रीज पर नजरें जमाने के बाद 23 रनों के निजी स्कोर पर जैकब डफी का शिकार बने. जैकब डफी ने फिर केएल राहुल (25 रन) के रूप में भारतीय टीम को पांचवां झटका दिया. फिर दूसरे दिन के खेल में अंतिम गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर (10 रन) चलते बने.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 116/6 (46 ओवर)
बल्लेबाज                    विकेट     रन
यशस्वी जायसवाल      बोल्ड मैट हेनरी      00
केएल राहुल      कॉट डेवोन कॉन्वे बोल्ड जैकब डफी     25
देवदत्त पड‍िक्कल      कॉट टॉम ब्लंडेल बोल्ड काइल जेमिसन      21
शुभमन ग‍िल      कॉट टॉम लैथम बोल्ड काइल जेमिसन      17
ऋषभ पंत      कॉट काइल जेमिसन बोल्ड जैकब डफी     23
वॉशिंगटन सुंदर     कॉट टॉम लैथम बोल्ड नाथन स्मिथ     10
ध्रुव जुरेल     नाबाद     7

विकेट पतन: 1-0 (यशस्वी जायसवाल, 0.6 ओवर), 2-33 (देवदत्त पडिक्कल, 7.2 ओवर), 3-59 (शुभमन गिल, 14.4 ओवर), 4-96 (ऋषभ पंत, 26.6 ओवर), 5-104 (केएल राहुल, 30.5 ओवर), 6-116 (वॉशिंगटन सुंदर, 45.6 ओवर)

न्यूजीलैंड की पहली पारी: आकाश दीप का पंजा, ब्लंंडेल ने जड़े 89
इस मुकाबले का पहला दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा था. एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 110 रन था, लेकिन उसी स्कोर पर कीवियों ने तीन विकेट गंवाए. इसके बाद दो बेहतरीन साझेदारियों ने न्यूजीलैंड को फिर फ्रंटफुट पर पहुंचा दिया. न्यूजीलैंड के लिए कप्तािन टॉम लैथम ने पहले दिन के खेल में शानदार 59 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल भी अर्धशतकीय आंकड़े को पार करने में सफल रहे. शुरुआती दिन के खेल में ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल ने भी बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन किए.

दूसरे द‍िन पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 246/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन सबसे पहले ग्लेन फ‍िल‍िप्स 36 रन बनाकर अंशुल कम्बोज की गेंद पर पंत को कैच थमा बैठे. इसके बाद नाथन स्म‍िथ (26 ) आकाश दीप की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए. काइल जेमिसन और मैट हेनरी दोनों ने 19-19 रन बनाए और दोनों ही आकाश दीप की गेंद पर आउट हुए. टॉम ब्लंडेल 89 रन बनाकर न्यूजीलैंड के हाइएस्ट स्कोरर रहे. आकाश दीप ने भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में 99 रन देकर 5 व‍िकेट हास‍िल किए. अंशुल कम्बोज और गुरनूर बरार को 2-2 सफलताएं म‍िलीं, वहीं वॉश‍िंगटन सुंदर को एक व‍िकेट म‍िला.    

न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 356-10 (116.3 ओवर)
बल्लेबाज                          विकेट                                             रन
टॉम लैथम            कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप                  59
डेवोन कॉन्वे            LBW गुरनूर बरार                                      31
हेनरी निकोल्स       कॉट आकाश दीप बोल्ड अंशुल कम्बोज           16
रचिन रवींद्र            कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप                    0
डेरिल मिचेल          कॉट ध्रुव जुरेल बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर              31
टॉम ब्लंडेल             कॉट पंत बोल्ड अंशुल कम्बोज                       36
नाथन स्मिथ           कॉट एंड बोल्ड आकाश दीप                            26
काइल जेमन           कॉट यशस्वी बोल्ड आकाश दीप                      19
मैट हेनरी                कॉट पंत बोल्ड आकाश दीप                             19
जैकब डफी                  नाबाद                                                        2

विकेट पतन: 1-77 (डेवोन कॉन्वे, 25.6 ओवर), 2-110 (टॉम लैथम, 41.3 ओवर), 3-110 (हेनरी निकोल्स, 42.1 ओवर), 4-110 (रचिन रवींद्र, 43.6 ओवर), 5-184 (डेरिल मिचेल, 64.4 ओवर), 6-247 (ग्लेन फिलिप्स, 86.2 ओवर), 7-291 (नाथन स्मिथ, 100.1 ओवर), 8-324 (काइल जेमीसन, 106.5 ओवर), 9-346 (टॉम ब्लंडेल, 115.4 ओवर), 10-356 (मैट हेनरी, 116.3 ओवर)

मुकाबले में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और गुरनूर बरार.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक रेड बॉल क्रिकेट में 66 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की. वहीं न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि 28 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल टेस्ट मैच: 66
भारत ने जीते: 22
न्यूजीलैंड ने जीते: 16
ड्रॉ रहे: 28

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर और जैकब डफी.

भारत का फुल स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका
अगला: डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई

संबंधित कहानियां

28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
119-13.jpg
  • खेल-कूद

274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

नवम्बर 29, 2026
81-23.jpg
  • खेल-कूद

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.