छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका…..
  • भारत

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका…..

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 28, 2026) 1 मिनट पढ़ें
nnx-1.jpeg

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक के अनुभव, मानवीय संवेदनशीलता और शारीरिक परीक्षण का विकल्प नहीं हो सकती। चिकित्सा सेवा में तकनीक के साथ मानवीय स्पर्श और रोगी के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी आवश्यक है।

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल श्री  डेका

राज्यपाल श्री डेका ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआर आईए), छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ अवसर पर उक्त बातें कही। इस अवसर पर एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, आइ आर आइ ए के अध्यक्ष डॉ पुष्पराज भटले, छत्तीसगढ़ चौप्टर के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र के. बूधे सहित वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट, फैकल्टी सदस्य और रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित थे। राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल श्री  डेका

रेडियोलॉजी ने रोगों की पहचान और उपचार को नई दिशा दी

अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि एक्स-रे का आविष्कार चिकित्सा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। रेडियोलॉजी ने रोगों की पहचान और उपचार को नई दिशा दी है। आज यह क्षेत्र एक्स-रे से आगे बढ़कर अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और अन्य अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीकों तक पहुंच चुका है। इन तकनीकों ने चिकित्सा निदान को अधिक प्रभावी बनाया है।

चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदन – शीलता के साथ करना चाहिए

श्री डेका ने कहा कि चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक उपकरण चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके पीछे मानव मस्तिष्क, कौशल और अनुभव की भूमिका सर्वाेपरि है। चिकित्सकों को तकनीक का उपयोग विवेक और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

चिकित्सक का रोगी से संवाद, मन में भरोसा पैदा करता है

राज्यपाल ने रोगियों के शारीरिक परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चिकित्सक का रोगी से संवाद, परीक्षण और संवेदनशील व्यवहार उसके मन में भरोसा पैदा करता है। आधुनिक इमेजिंग तकनीक के साथ चिकित्सकीय अनुभव और सूक्ष्म अवलोकन भी सटीक निदान के लिए जरूरी हैं। उन्होंने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र रॉय का उदाहरण देते हुए चिकित्सकीय अंतर्दृष्टि और अनुभव के महत्व को रेखांकित किया।

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल श्री  डेका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने में सहायक

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकें समय पर चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने में सहायक हो सकती हैं। विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में इनका उपयोग जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर करें 

श्री डेका ने डिजिटल लत और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने तकनीक के संतुलित उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जरूरत पड़ने पर परामर्श लेने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करना और समय पर सहायता लेना जरूरी है।

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल श्री  डेका

चिकित्सा सेवा संवेदनशीलता, विश्वास और सेवा भावना का अभिन्न अंग है

राज्यपाल ने चिकित्सकों से रोगियों के साथ विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने तथा रोगियों को अपनी समस्याएं खुलकर बताने का अवसर देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता, विश्वास और सेवा भावना भी इसका अभिन्न अंग हैं।

सम्मेलन के आयोजकों ने राज्यपाल के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
सम्मेलन में प्रदेशभर के रेडियोलॉजिस्ट रेडियोलॉजी एवं मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और प्रगति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
अगला: किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026…

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.