छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु
  • भारत

मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 28, 2026) 1 मिनट पढ़ें
28A_225.jpg

 चेन्नई
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' स्तंभ पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शनिवार, 28 नवंबर की शाम 5 बजे ये दीपक जलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली इस रस्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पहाड़ी पर दीपम जलाने के कार्यक्रम में सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी गई है. बाकी लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया है. CRPF ने पहाड़ी इलाके की सुरक्षा संभाल ली है. दीपम जलाने की रस्म सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व जजों की निगरानी में होगी। 

जिला प्रशासन ने सुरक्षा, पहाड़ी की संरचनात्मक स्थिति और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए सीमित लोगों को ही ऊपर जाने की अनुमति दी है. प्रशासन के मुताबिक, दीपम देखने के लिए 50 लोगों का एक समूह पहाड़ी पर जाएगा. इसके अलावा आम लोगों और दूसरे श्रद्धालुओं को ऊपर जाने की इजाजत नहीं होगी। 

CRPF के जवानों ने पहाड़ी पर नियंत्रण संभाल लिया है. सुरक्षा बलों ने बिना अनुमति पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने वाले लोगों को रोक दिया. सार्वजनिक घोषणा के जरिए भी लोगों को नियमों की जानकारी दी गई. CRPF के दक्षिणी सेक्टर के IG टी विक्रम ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करना है। 

दरगाह पर पहुंचे 100 से ज्यादा मुस्लिम श्रद्धालु
थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार सुबह 100 से ज्यादा मुस्लिम श्रद्धालु दरगाह पर नमाज के लिए पहुंचे. इनमें केरल से आए जायरीन भी शामिल थे. श्रद्धालु सुबह करीब 6:15 बजे पहाड़ी के नीचे जुटे और सुरक्षा जांच के बाद दरगाह तक पहुंचे. दिन में 100 से ज्यादा अन्य श्रद्धालुओं के भी पहुंचने की उम्मीद थी. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद मुस्लिम श्रद्धालुओं को दरगाह और मस्जिद में इबादत की अनुमति दी गई। 

CRPF जवानों पर हिंदु भक्तों ने बरसाए फूल
दीपम विवाद के बीच पहाड़ी की सुरक्षा संभालने पहुंचे CRPF जवानों का हिंदू श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया. जवानों और उनके वाहनों पर फूलों की बारिश की गई. CRPF के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीमें भी तैनात की गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पहाड़ी की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय बल को सौंपी है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि मुस्लिम श्रद्धालुओं को दरगाह और मस्जिद में इबादत करने से रोका न जाए. सुरक्षा बलों ने पहाड़ी के रास्तों पर चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी है। 

 दीपम विवाद पर 13 सदस्यीय समिति कर रही निगरानी
थिरुपरनकुंद्रम दीपम विवाद को लेकर बनाई गई समिति में 13 सदस्य शामिल हैं. इसमें हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज पार्थिबन और वैद्यनाथन, मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा, शहर के पुलिस कमिश्नर राजेंद्रन, CRPF के IG थिरुमाला विक्रम और IG मुकेश कुमार शामिल हैं. इनके अलावा स्पेशल मॉनिटरिंग ऑफिसर वीरराघव, थिरुमंगलम के RDO केराग्नक लिथिया और मदुरई के जिला राजस्व अधिकारी को भी समिति में रखा गया है. समिति में स्वामीनाथन, रमेश और अजित और मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। 

क्या है थिरुपरनकुंद्रम दीपम विवाद?
दरअसल, मदुरई स्थित थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद है. यहां भगवान मुरुगन का प्रसिद्ध मंदिर और हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा औलिया की दरगाह भी है. विवाद पहाड़ी पर स्थित दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीपक जलाने को लेकर है। 

हिंदू संगठनों की मांग है कि मंदिर की परंपरा के तहत पहाड़ी के ऊपर इस स्तंभ पर दीपम जलाया जाए. वहीं, तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन का कहना है कि दीपम जलाने की परंपरागत जगह उचिपिल्लैयार मंदिर के पास स्थित दीप मंडप है. दीपथून स्तंभ दरगाह के पास स्थित है, इसलिए वहां दीप जलाने से कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई गई है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ा विवाद
इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दीपथून पर दीपम जलाने की एक बार अनुमति दी थी. यह आयोजन 24 नवंबर को होना था. लेकिन उस दिन दीपम पारंपरिक जगह पर ही जलाया गया और दीपथून पर दीपक नहीं जलाया गया. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। 

कोर्ट ने 27 नवंबर को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया और 28 नवंबर को दीपथून पर दीपम जलाने का आदेश दिया. मंदिर ट्रस्ट के बोर्ड को निलंबित कर दिया गया और पहाड़ी की सुरक्षा CRPF को सौंप दी गई. आज दीपम जलाने के लिए 50 श्रद्धालुओं को ही पहाड़ी पर जाने की अनुमति दी गई है। 

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल में दिखे बदलाव, 42 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन
अगला: बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.