छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….
  • भारत

गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 20, 2026) 1 मिनट पढ़ें
GMG-2.jpeg

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी का कार्य जारी है। जशपुर जिले के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट हैं।

केंद्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे किसान श्री मंगलेश्वर भगत ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टोकन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने किसानों के लिए बैठने हेतु कुर्सियों, धूप और बारिश से बचाव के लिए टेंट, स्वच्छ पेयजल और शौचालय सहित उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

श्री भगत ने कहा कि टोकन प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित है। किसानों को समय पर टोकन मिल रहा है और धान की तौल भी समय पर हो रही है। इससे उनका समय बच रहा है और बिचौलियों की परेशानी नहीं हो रही है।

समर्थन मूल्य और आदान सहायता से किसानों को संबल

श्री भगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों के लिए लाभकारी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान विक्रय की सुविधा और 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ अगली फसल के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की चिंता को समझा है। केंद्र में अच्छी व्यवस्था देखकर मन खुश हो गया। पहले धान बेचने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सब कुछ व्यवस्थित है। हम सभी किसान मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं।”

श्री भगत ने जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और केंद्र के कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार की भी सराहना की। केंद्र में किसानों की शंकाओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। उन्होंने किसानों से समय पर टोकन लेकर निर्धारित केंद्र में ही धान विक्रय करने की अपील की।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..
अगला: प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.