छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या….
  • भारत

जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या….

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 19, 2026) 1 मिनट पढ़ें
r-1.jpg

रायपुर: जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुंचने के बाद रायगढ़ जिले के नूनदरहा गांव की महिलाओं की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। पहले रोज पानी जुटाने में घंटों मेहनत करने वाली महिलाओं को अब घर में ही पेयजल मिलने से राहत मिली है। पानी ढोने की मशक्कत कम होने से उनका समय और श्रम बच रहा है। इसका सीधा असर घरेलू कामकाज, बच्चों की देखभाल और परिवार की स्वच्छता पर पड़ रहा है। गांव की श्रीमती शांति चौहान भी इस बदलाव से लाभान्वित हुई हैं। कभी पानी का इंतजाम उनकी रोज की बड़ी चिंता थी, लेकिन अब घर में नल से पानी मिलने से वे परिवार और दूसरे जरूरी कामों के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं।

रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर तमनार विकासखंड की ग्राम पंचायत नूनदरहा में 331 परिवार और 1281 की आबादी है। पहले यहां दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाना महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी थी। गर्मियों में पानी की कमी से खाना बनाने, कपड़े धोने और घर की साफ-सफाई जैसे काम भी प्रभावित होते थे। महिलाओं का काफी समय पानी के इंतजाम में निकल जाता था।

जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन के तहत गांव में घरों तक नल से पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। घरों में नल कनेक्शन मिलने से पानी ढोकर लाने की जरूरत कम हुई है। अब रसोई, कपड़ों की धुलाई और साफ-सफाई के काम पहले से आसान हुए हैं। इससे परिवार की स्वच्छता पर भी बेहतर ध्यान देना संभव हुआ है।

रोज की भागदौड़ से मिली राहत

नूनदरहा की श्रीमती शांति चौहान को पहले परिवार की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी समय लगाना पड़ता था। घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या आसान हुई है। अब वे पानी के इंतजाम में लगने वाला समय बच्चों, परिवार और घरेलू कामकाज को दे पा रही हैं। पानी की उपलब्धता से व्यक्तिगत स्वच्छता और घर की साफ-सफाई पर ध्यान देना भी सरल हुआ है।

जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन के तहत सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता के साथ जल स्रोतों के संरक्षण, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और जल की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। नूनदरहा में घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं को मिल रही राहत बताती है कि बुनियादी सुविधा का सीधा असर उनके जीवन पर पड़ता है। पानी जुटाने का बोझ कम होने से उन्हें अपनी रुचि और आजीविका से जुड़े कार्यों के लिए भी समय निकालने का अवसर मिलता है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं, पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों से बढ़ी ग्रामीणों की भागीदारी, छिंदगढ़ में दिखा खेल उत्सव का माहौल…..
अगला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.