छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम
  • भारत

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 23, 2026) 1 मिनट पढ़ें
177-2.jpg

नई दिल्ली
 बिना रुकावट वाले टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसका कोई हिस्सा छिपाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। केंद्र सरकार ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने के लिए कड़ा नियम लाने की तैयारी कर रही है।

इस कड़े नियम के तहत पकड़े जाने पर वाहन मालिक से सामान्य टोल शुल्क का 4 से 8 गुना तक भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे फीस रूल्स में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

चालान के साथ-साथ वसूला जाएगा कई गुना टोल
बता दें कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत यह भारी टोल जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत लगने वाले चालान से अलग होगा।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत- नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पहली बार में 5000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 10000 रुपये तक के चालान का प्रावधान पहले से है, जिसे राज्य परिवहन विभाग वसूलता है।

नया टोल जुर्माना- अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जैसी एजेंसियों को यह अधिकार दिया जाएगा कि वे नियम तोड़ने वाले वाहनों से 4 से 8 गुना तक बढ़ा हुआ टोल शुल्क सीधे वसूल सकें।

AI और हाई-टेक कैमरों से होगी पहचान
अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो महीनों में टोल प्लाजा पर एक ऐसा सिस्टम लागू किया जाएगा, जो हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उन गाड़ियों की तुरंत पहचान कर लेगा जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है या अंक छिपाए गए हैं।

क्यों सख्त हुई सरकार?
गौरतलब है कि देश भर के नेशनल हाईवे पर बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है, ताकि गाड़ियां बिना रुके गुजर सकें और टोल अपने आप कट जाए। लेकिन दिल्ली के मुंडका और अन्य टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था शुरू होने के तुरंत बाद NHAI ने पाया कि कई वाहन चालक टोल से बचने के लिए नंबर प्लेट मोड़ देते हैं या उस पर कुछ चिपका देते हैं।

ऐसे में भले ही ऐसा करने वाले वाहन कुल ट्रैफिक का महज 2 से 4 फीसदी ही हैं, लेकिन सरकार का मानना है कि जब तक 100% गाड़ियों पर साफ दिखने वाली हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक इस चोरी को पूरी तरह रोकना मुश्किल है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल
अगला: त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.