छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश…
  • भारत

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश…

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 20, 2026) 1 मिनट पढ़ें
BXXMM.jpg

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के दोनों संभागों में सड़कों, भवनों और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के जशपुर संभाग और पत्थलगांव संभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अधूरे कार्यों में तेजी लाने, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

श्री बंसल ने बगीचा में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को अमानक स्तर का पाए जाने पर इसे कार्यों में गंभीर अनियमितता मानते हुए उप अभियंता श्री रमेश प्रसाद सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है।

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के अंतर्गत लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग के 41 किलोमीटर लंबे हिस्से (एसएच-4) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा स्थापित प्रयोगशाला और डामर प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को कार्यों की गति बढ़ाने और निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

श्री बंसल ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर-सन्ना मार्ग के 17.60 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने जशपुर के आस्ता-कुसमी मार्ग के 28 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान कार्यों में तेजी लाते हुए सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस सड़क के निर्माण के लिए 35 करोड़ 86 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जशपुर और पत्थलगांव संभागों के अधिकारियों से क्षेत्र में अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का सतत पर्यवेक्षण करने तथा समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री व्ही.के. भतपहरी, सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री के.पी. संत, अंबिकापुर मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री आर.एस. तोमर, पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.डी. बंजारा और जशपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री क्षीरसागर सेठ भी इस दौरान मौजूद थे।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम….
अगला: Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल

संबंधित कहानियां

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.