छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • खेल-कूद
  • महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट
  • खेल-कूद

महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट

नवम्बर 24, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 22, 2026) 1 मिनट पढ़ें
21A_232.jpg

नई दिल्ली
 महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप का दूसरा संस्करण अगले महीने यूएई में आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने  'आईएएनएस' को बताया है कि दुबई मैचों के आयोजन स्थल के रूप में चुना जा सकता है। आईएलटी20 का 5वां संस्करण जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका मतलब है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी का शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह का शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 

दुबई में आईसीसी अकादमी ग्राउंड एक विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, अजमान में कारवां क्रिकेट ग्राउंड और सेवन डिस्ट्रिक्ट्स ग्राउंड भी विकल्प हो सकते हैं, जो वर्तमान में आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी कर रहे हैं। सूत्रों ने 'आईएएनएस' को आगे बताया, "यह टूर्नामेंट 8 से 20 दिसंबर के बीच दुबई में आयोजित होने की संभावना है। कुछ दिन पहले, इसके 11 से 14 दिसंबर के बीच शुरू होने की संभावना जताई गई थी।" एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एसीसी के एक सूत्र ने 'आईएएनएस' को बताया, "वे जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।"

भारत इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा, जिसने 2024 में मलेशिया में आयोजित पहले संस्करण को जीता था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा 11 सितंबर 2024 को कुआलालंपुर में हुई एसीसी की कार्यकारी बोर्ड बैठक में की गई थी। इसे हर दो साल में एक बार होने वाले टूर्नामेंट के रूप में डिजाइन किया गया है, जो हर आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप से पहले आयोजित किया जाएगा।

महिला अंडर-19 एशिया कप का यह संस्करण इसी उद्देश्य के अनुरूप है। आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार समूहों में वर्गीकृत किया जाएगा। कुल 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें ग्रुप स्टेज के बाद सुपर सिक्स राउंड और नॉकआउट मुकाबले होंगे।

भारत लगातार तीसरी बार विश्व खिताब जीतने की कोशिश करेगा। इससे पहले भारत ने 2023 (साउथ अफ्रीका) और 2025 (मलेशिया) में हुए पिछले दो संस्करणों में जीत हासिल की थी। महिला अंडर-19 एशिया कप भारत के लिए एक अहम मंच होगा, जहां वह विश्व कप खिताब की हैट्रिक लगाने से पहले अपनी टीम के संयोजनों (कॉम्बिनेशन) को और बेहतर कर सकेगी।

भारतीय अंडर-19 महिला टीम हाल ही में काफी व्यस्त रही है। उसने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में एक अंडर-19 टी20 ट्राई-सीरीज (तीन टीमों की सीरीज) खेली, जिसमें खिलाड़ियों को 'ए' और 'बी' टीमों में वर्गीकृत किया गया था। दोनों टीमों ने तीन-तीन जीत हासिल कीं और एक-एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि नेपाल एक भी मैच नहीं जीत सका।

एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले, उन्हें अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। पहले दो मैच 26 और 28 नवंबर को वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। बाकी तीन मैच 1, 3 और 6 दिसंबर को सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में होंगे।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद
अगला: बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता

संबंधित कहानियां

98-18.jpg
  • खेल-कूद

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल

नवम्बर 24, 2026
87-19.jpg
  • खेल-कूद

पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह

नवम्बर 24, 2026
57-20.jpg
  • खेल-कूद

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

नवम्बर 24, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

RAVI.jpg
  • भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना

नवम्बर 24, 2026
XBMMMM.jpg
  • भारत

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ…..

नवम्बर 24, 2026
XBB.jpg
  • भारत

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण…..

नवम्बर 24, 2026
SURSHA_02.jpg
  • भारत

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

नवम्बर 24, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.