छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार…
  • भारत

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार…

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 25, 2026) 1 मिनट पढ़ें
bbg-1.jpeg

रायपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को धरातल पर साकार कर रही है। योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें मातृत्व के दौरान आवश्यक पोषण एवं बच्चे की देखभाल में सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना से लाभान्वित होकर कोंडागांव जिला मुख्यालय के तहसीलपारा निवासी कंचन तिवारी के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

श्रीमती कंचन बताती हैं कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता दीदी के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जानकारी मिलने के बाद कंचन ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से योजना के लिए आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज जमा किए। इसके फलस्वरूप उन्हें पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने खान-पान एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया।

इसके बाद बच्चे के जन्म पर उन्हें 2,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि मिली। कंचन ने इस राशि का उपयोग अपने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में किया तथा भविष्य में बच्चे के काम आने के लिए कुछ राशि बचाकर भी रखी। वे बताती हैं कि शासन से मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई और इससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान अपने पोषण तथा बच्चे की देखभाल में मदद मिली।

श्रीमती कंचन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महिलाओं के हित में शुरू की गई यह योजना उनके लिए काफी लाभदायक है। इससे जरूरत के समय आर्थिक सहयोग मिलता है और महिलाएं अपनी तथा अपने बच्चों की बेहतर देखभाल कर पाती हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से शासन का उद्देश्य महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान….
अगला: मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.