छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान….
  • भारत

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान….

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 25, 2026)
jj.jpg

रायपुर: धान खरीदी व्यवस्था में ऑनलाइन टोकन की सुविधा किसानों के लिए काफी सहायक साबित हो रही है। अब किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए समिति के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। वे घर बैठे मोबाइल से टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं। ग्राम चरडोनगरी निवासी किसान श्री तुलस राम चंद्रवंशी ने भी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए कोठार उपार्जन केंद्र में 50 क्विंटल धान का विक्रय किया।

किसान श्री चंद्रवंशी के पास कुल 9 एकड़ 60 डिसमिल कृषि भूमि है। इस वर्ष उन्होंने 4 एकड़ 50 डिसमिल में धान की खेती की है और उन्हें कुल 96 क्विंटल धान का विक्रय करना है। इसी क्रम में उन्होंने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर कोठार उपार्जन केंद्र पहुंचकर 50 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा।

किसान श्री चंद्रवंशी ने बताया कि पहले टोकन के लिए समिति जाना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल से घर बैठे ही टोकन मिल जाता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। उपार्जन केंद्र में भी किसानों के लिए पीने के पानी, छाया और बारदान की व्यवस्था उपलब्ध है। इन सुविधाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब धान बेचने के लिए टोकन की चिंता नहीं रहती। घर बैठे मोबाइल से टोकन मिल जाता है और केंद्र में भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच पा रहे हैं। उन्होंने किसानों के हित में अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऑनलाइन टोकन के साथ उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी मेहनत की उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: बेमेतरा मंडी में कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री का हुआ शुभारंभ, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे…
अगला: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार…

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.