छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर, लोरमी में नागरिक अभिनंदन, जन्मदिन पर रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन….
  • भारत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर, लोरमी में नागरिक अभिनंदन, जन्मदिन पर रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन….

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 24, 2026) 1 मिनट पढ़ें
ncn.jpg

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 25 नवम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे अपने जन्मदिन के अवसर पर देवरहट, लोरमी और मुंगेली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे देवरहट में कश्यप समाज के भवन का उद्घाटन करने के साथ ही आयुष्मान आरोग्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम का जायजा लेंगे। लोरमी के मानस मंच में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत रतनपुर में मां महामाया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना से करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव 25 नवम्बर को सवेरे आठ बजे बिलासपुर से कुदुदंड स्थित तुलजा भवानी मंदिर के पास ‘मातृ छाया’ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे नौ बजे रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे कोटा और दोपहर 12 बजे तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर एक बजे मुंगेली जिले के बरेला और डेढ़ बजे जरहागांव में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

श्री साव दोपहर दो बजे लोरमी के देवरहट स्थित मिडिल स्कूल में आयोजित अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां वे कश्यप समाज भवन का उद्घाटन करेंगे तथा आयुष्मान आरोग्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे देवरहट से लोरमी के लिए रवाना होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम छह बजे लोरमी पहुंचेंगे। वे शाम साढ़े छह बजे मानस मंच में आयोजित जन्मोत्सव एवं नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े सात बजे सरदार जी ज्वेलर्स का उद्घाटन करेंगे तथा मानसी इंटरप्राइजेज में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव रात साढ़े आठ बजे मुंगेली के विश्राम गृह मैदान में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात साढ़े नौ बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात साढ़े दस बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल….
अगला: माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.