छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • भारत
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात….
  • भारत

वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात….

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 24, 2026) 1 मिनट पढ़ें

रायपुर: प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को कुल 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये की लागत के 10 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क निर्माण, छात्रावास भवन, आहाता निर्माण, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं। इनसे क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही शांति और विश्वास का नया वातावरण निर्मित हुआ है। कभी नक्सलवाद के कारण जहां अधिकारी और कर्मचारी पहुंच नहीं पाते थे, आज वहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। शासन की योजनाएं अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही हैं और विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने नक्सलवाद से क्षेत्र को मुक्त कराने में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को विकसित और समृद्ध संभाग बनाने का संकल्प साकार हो रहा है। शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचे।

सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 कार्यों का भूमिपूजन

वन मंत्री ने ग्राम बोटीकनेरा में 72.50 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत बोटीकनेरा में 10 लाख रुपये की लागत से पांच दुकानों वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इससे स्थानीय युवाओं को व्यवसाय एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

इसी क्रम में ग्राम पंचायत हसलनार के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 14.50 लाख रुपये की लागत से 234 मीटर आहाता निर्माण तथा 6 लाख रुपये की लागत से व्यापार सह केन्द्र गोदाम के सामने सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायत मर्दापाल के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 15 लाख रुपये की लागत से 243 मीटर आहाता निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने 6 लाख रुपये की लागत से सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मयूरडोंगर के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 15 लाख रुपये की लागत से 243 मीटर आहाता निर्माण तथा ग्राम पंचायत बड़ेकुरुषनार के पटेलपारा में 6 लाख रुपये की लागत से सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी।

ग्राम हड़ेली में 687.78 लाख रुपये की लागत से खोड़सानार- पदेली-हड़ेली मार्ग का पुल-पुलियों सहित 5.975 किलोमीटर लंबाई में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों का संपर्क सुगम होगा।

वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 लाख रुपये की लागत से पोहमार से जोड़ेंगा तक 1.92 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलियों सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कोंडागांव जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कुधूर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में 100 सीटर छात्रावास निर्माण का कार्य आगे बढ़ सका है। उन्होंने कहा कि कभी भय और नक्सलवाद के कारण पहुंचविहीन रहे कुधूर में आज जिला स्तरीय समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी जिला अधिकारी दो से तीन घंटे तक बैठकर विकास कार्यों की समीक्षा कर सके। यह नक्सलवाद से मुक्ति के बाद क्षेत्र में आए बदलाव और भयमुक्त वातावरण का प्रमाण है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: गांवों का विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
अगला: प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र….

संबंधित कहानियां

gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
gn-2.jpeg
  • भारत

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

नवम्बर 29, 2026
ngng-5.jpeg
  • भारत

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.