छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • Business
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें
  • Business

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 25, 2026) 1 मिनट पढ़ें
25A_44-1.jpg

मुंबई 

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिला, जहां कमजोर स्पॉट डिमांड के चलते दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दिसंबर वायदा में शुरुआती कारोबार में ही 627 रुपये यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ भाव 1,21,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि ग्लोबल बाजार में भी सोना नरम रहा. न्यूयॉर्क में गोल्ड फ्यूचर 0.31 फीसदी गिरकर 3,545.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। 

दिन चढ़ने के साथ ही घरेलू बाजार में बिकवाली और तेज हो गई, जिससे सोना अपने दिन के हाई से काफी नीचे आ गया. निवेशकों ने ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली की, जबकि स्पॉट बाजार में मांग कमजोर बनी रही. इसका असर चांदी पर भी साफ दिखा, जहां चांदी ने सोने से भी ज्यादा तेज गिरावट दर्ज की। 

MCX पर सोने का हाल
MCX पर गोल्ड फ्यूचर (04DEC2026 एक्सपायरी) में बुधवार को दबाव देखने को मिला, जहां 10 ग्राम के कॉन्ट्रैक्ट में 1,699 रुपये यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ भाव 1,20,630 रुपये पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 1,21,900 रुपये के ओपन से 1,20,556 रुपये के लो और 1,22,120 रुपये के हाई के बीच ट्रेड करता रहा. कुल 3,254 लॉट्स का वॉल्यूम और 8,807 लॉट्स का ओपन इंटरेस्ट रहा, जिससे कुल वैल्यू 3,94,808.02 लाख रुपये दर्ज की गई। 

सोने से ज्यादा टूटा चांदी
MCX पर सिल्वर फ्यूचर (04DEC2026 एक्सपायरी) में बुधवार को तेज गिरावट देखने को मिली, जहां 1 किलोग्राम के कॉन्ट्रैक्ट में 2,593 रुपये यानी 1.78 फीसदी की गिरावट के साथ भाव 1,42,845 रुपये पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 1,45,003 रुपये के ओपन से 1,41,856 रुपये के लो और 1,45,386 रुपये के हाई के बीच ट्रेड करता रहा. कुल 7,087 लॉट्स का वॉल्यूम और 11,551 लॉट्स का ओपन इंटरेस्ट रहा, जिससे कुल वैल्यू 3,05,606.76 लाख रुपये दर्ज की गई. चांदी में आई यह गिरावट सोने के मुकाबले प्रतिशत के लिहाज से ज्यादा रही। 

स्पॉट बाजार में क्या रहे भाव?
25 नवंबर 2026 को दोपहर 12:37 बजे के रेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,21,310 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का 1,11,120 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का 90,983 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 70,966 रुपये दर्ज किया गया, जबकि सिल्वर 999 का भाव 1,43,522 रुपये रहा। 

एक्सपर्ट की राय
घरेलू बाजार में एमसीएक्स गोल्ड के लिए तत्काल सपोर्ट 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास है, जबकि रेजिस्टेंस 1,27,500 रुपये के करीब है. इक्विट्रस्ट सॉल्युशंस की फाउंडर रुबीना सिंगला के मुताबिक, अगर सोना इस रेजिस्टेंस के ऊपर टिकता है, तो भाव 1,29,000 रुपये तक जा सकते हैं. वहीं सपोर्ट के नीचे टूटने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। 

इस हफ्ते के बाकी सत्रों (27 नवंबर तक) में सोने में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है, और इसका रुख सतर्क से लेकर रेंज-बाउंड रह सकता है. आज, 25 नवंबर को आने वाला US PCE महंगाई डेटा सबसे बड़ा ट्रिगर होगा. अगर महंगाई नरम रहती है तो सोने में रिकवरी आ सकती है, जबकि मजबूत आंकड़े डॉलर को मजबूत कर सोने पर दबाव डाल सकते हैं. अगर बिकवाली तेज हुई तो हफ्ते के दौरान सोना 3,400-3,500 डॉलर प्रति औंस के दायरे तक भी फिसल सकता है। 

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी
अगला: ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल

संबंधित कहानियां

18A_22.jpg
  • व्यापार

SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री

नवम्बर 29, 2026
डॉ. श्रीनिवास राव माधवराम
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार

Success Story: डॉक्टर की नौकरी छोड़ खेती में आजमाई किस्मत, अब करोड़ों का कारोबार खड़ा कर बने मिसाल

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.