छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • खेल-कूद
  • WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे
  • खेल-कूद

WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 24, 2026) 1 मिनट पढ़ें
47-19.jpg

नई दिल्ली
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की जंग अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। चैंपियनशिप के इस चक्र में अब 22 टेस्ट मैच बाकी हैं और फाइनल के दो स्थानों के लिए चार टीमों के बीच मुकाबला चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत की टीमें फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, मौजूदा अंक तालिका को देखें तो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बेहतर है, जबकि भारत के लिए फाइनल तक पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में जीत का अच्छा मौका मिला था, लेकिन आखिरी दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार संघर्ष करते हुए मुकाबला ड्रॉ करा दिया। इस नतीजे से भारतीय टीम को जीत के लिए मिलने वाले 12 अंकों की जगह सिर्फ 4 अंक मिले। इसके चलते भारत का पॉइंट्स प्रतिशत घटकर 50 प्रतिशत रह गया है। टीम अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

दक्षिण अफ्रीका: सबसे मजबूत स्थिति में डिफेंडिंग चैंपियन
दक्षिण अफ्रीका मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में 75 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। टीम ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 6 में जीत और 2 में हार मिली है। उसके अभी 6 टेस्ट मुकाबले बाकी हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास फाइनल में जगह बनाने का सबसे अच्छा मौका है। टीम अपने बाकी छह टेस्ट में से चार जीतने में सफल रहती है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत बढ़कर 71.43 हो जाएगा। यह आंकड़ा उसे फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बेहद मजबूत स्थिति में ला सकता है।
अगर दक्षिण अफ्रीका को बाकी छह मुकाबलों में तीन जीत और तीन हार मिलती हैं तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 64.28 रहेगा। वहीं तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ उसका प्रतिशत 66.67 हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को आगे बांग्लादेश, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया: पांच जीत से भी मजबूत रहेगी दावेदारी
ऑस्ट्रेलिया 69.23 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक 13 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 9 में जीत और 4 में हार मिली है। उसके अभी 9 टेस्ट मुकाबले बाकी हैं। ऑस्ट्रेलिया को सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी। ये दोनों सीरीज उसके लिए काफी महत्वपूर्ण होंगी, क्योंकि इन मुकाबलों में सीधे फाइनल की दौड़ में शामिल दो अन्य टीमों के खिलाफ अंक हासिल करने का मौका मिलेगा।
अगर ऑस्ट्रेलिया अपने बचे हुए नौ टेस्ट में पांच जीत दर्ज करती है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 63.64 हो जाएगा। वहीं छह जीत हासिल करने पर यह आंकड़ा 68.18 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। दूसरी तरफ, चार जीत के साथ टीम का पॉइंट्स प्रतिशत 59.09 रह जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को कोशिश करनी होगी कि वह न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज में ज्यादा से ज्यादा मुकाबले जीते।

न्यूजीलैंड: भारत को ड्रॉ से मिला फायदा, लेकिन चुनौती बरकरार
न्यूजीलैंड की टीम 66.67 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 4 में जीत, 1 में हार और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। टीम के अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं। वेलिंगटन में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ कराने से न्यूजीलैंड को चार महत्वपूर्ण अंक मिले। भारत के खिलाफ दूसरी जीत हासिल करने का मौका भले ही उसके हाथ से निकल गया, लेकिन मुकाबला ड्रॉ कराने से टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति बनाए रखी।

न्यूजीलैंड के पास बचे हुए मुकाबलों में 108 अंक उपलब्ध हैं। 60 प्रतिशत से ऊपर रहने के लिए टीम को कम से कम 60 अंक हासिल करने होंगे। इसके लिए पांच जीत या चार जीत और तीन ड्रॉ की जरूरत होगी। अगर न्यूजीलैंड अपने बाकी नौ मैचों में छह जीत और तीन हार दर्ज करती है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 66.67 रहेगा। हालांकि, फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसे इससे बेहतर प्रदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ अगला टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज काफी अहम होगी। इन मुकाबलों के नतीजे फाइनल की तस्वीर बदल सकते हैं।

भारत: फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे सभी 6 मैच
भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का रास्ता सबसे मुश्किल हो गया है। टीम 50 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 5 में जीत, 4 में हार और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को बड़ा नुकसान हुआ है। अगर टीम यह मुकाबला जीत जाती तो उसके खाते में 12 अंक आते, लेकिन ड्रॉ के कारण सिर्फ चार अंक मिले। भारत को एक टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेलना है। इसके बाद टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
भारतीय टीम अगर अपने सभी छह मुकाबले जीत लेती है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत अधिकतम 66.67 तक पहुंच सकता है। यह उसे फाइनल की दौड़ में बनाए रखेगा। लेकिन अगर टीम पांच मैच जीतती है और एक ड्रॉ रहता है तो उसका प्रतिशत 62.96 होगा। वहीं पांच जीत और एक हार की स्थिति में यह घटकर 61.11 रह जाएगा। इसका मतलब साफ है कि भारतीय टीम अब किसी भी मुकाबले में अंक गंवाने की स्थिति में नहीं है। उसे अपने सभी मैच जीतने के साथ दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी।

भारत दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर
भारत की मुश्किल सिर्फ अपने मुकाबले जीतने तक सीमित नहीं है। टीम को दूसरी दावेदारों के नतीजों का भी इंतजार करना होगा। खासकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में न्यूजीलैंड को हराती है तो कीवी टीम के अंक प्रभावित होंगे। इससे भारत को अंक तालिका में आगे निकलने का अवसर मिल सकता है। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका के बाकी मुकाबलों के नतीजे भी भारत की स्थिति पर असर डालेंगे।

बांग्लादेश, इंग्लैंड समेत पांच टीमें लगभग बाहर
बांग्लादेश, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आधिकारिक रूप से फाइनल की रेस से बाहर नहीं हैं, लेकिन व्यवहारिक रूप से इन टीमों की दावेदारी खत्म हो चुकी है। फिलहाल मुकाबला मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत के बीच माना जा रहा है। पिछले दो चक्रों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चार में से तीन फाइनलिस्ट टीमों का पॉइंट्स प्रतिशत 65 से अधिक रहा था। ऐसे में भारत को इस बार फाइनल में पहुंचने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 9 से 13 जून 2027 तक लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाना है।

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
अगला: पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट

संबंधित कहानियां

28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
119-13.jpg
  • खेल-कूद

274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

नवम्बर 29, 2026
81-23.jpg
  • खेल-कूद

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.