Skip to content
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

Primary Menu
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
Light/Dark Button
  • Home
  • विदेश
  • शी जिनपिंग के ‘ढलते अमेरिका’ वाले बयान पर ट्रंप का पलटवार, बोले- बाइडन काल में था अमेरिका कमजोर
  • विदेश

शी जिनपिंग के ‘ढलते अमेरिका’ वाले बयान पर ट्रंप का पलटवार, बोले- बाइडन काल में था अमेरिका कमजोर

July 16, 2026 (Last updated: May 15, 2026) 1 minute read
ट्रंप बनाम शी

ट्रंप बनाम शी

डोनाल्ड ट्रम्प और शी जिनपिंग के बीच जारी कूटनीतिक और राजनीतिक बयानबाज़ी एक बार फिर चर्चा में है। चीन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के उस पुराने बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अमेरिका को “Declining Nation” यानी “ढलता हुआ देश” बताया गया था।

ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि शी जिनपिंग का इशारा मौजूदा अमेरिकी प्रशासन की ओर नहीं, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल की तरफ था। ट्रंप ने दावा किया कि बाइडन सरकार के दौरान अमेरिका को आर्थिक, सामरिक और सामाजिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने अपने पोस्ट में खुली सीमाओं, बढ़ते अपराध, ऊंचे टैक्स और व्यापार समझौतों को लेकर पिछली सरकार की आलोचना की। ट्रंप के अनुसार, उनके नेतृत्व में पिछले 16 महीनों के दौरान अमेरिका ने तेज़ आर्थिक और सैन्य प्रगति हासिल की है। उन्होंने शेयर बाज़ार में रिकॉर्ड उछाल, मज़बूत रोजगार आंकड़ों और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

ट्रंप ने दावा किया कि दुनिया भर से लगभग 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश अमेरिका की ओर आ रहा है और देश का जॉब मार्केट “इतिहास का सबसे मजबूत” बन चुका है। उन्होंने ईरान और वेनेज़ुएला से जुड़े अमेरिकी अभियानों और विदेश नीति का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका अब फिर से वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहा है।

अपने पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि शी जिनपिंग ने उनकी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की है। ट्रंप ने लिखा, “दो साल पहले अमेरिका वास्तव में ढलान पर था और इस बात पर मैं शी जिनपिंग से सहमत हूं। लेकिन अब अमेरिका दुनिया का सबसे चर्चित और शक्तिशाली देश बन गया है।”

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रंप की मौजूदा चीन यात्रा के दौरान शी जिनपिंग ने प्रत्यक्ष रूप से ऐसा कोई बयान दिया है या नहीं। लेकिन गुरुवार को अपने संबोधन में शी जिनपिंग ने “थ्यूसीडाइड्स ट्रैप” (Thucydides Trap) का ज़िक्र जरूर किया था।

उन्होंने कहा, “दुनिया एक नए मोड़ पर खड़ी है। क्या चीन और अमेरिका ‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ से बाहर निकलकर संबंधों का नया मॉडल बना सकते हैं?”

यह सिद्धांत बताता है कि जब कोई उभरती हुई शक्ति किसी स्थापित वैश्विक शक्ति को चुनौती देती है, तो दोनों देशों के बीच संघर्ष या युद्ध की संभावना बढ़ जाती है। इस अवधारणा को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ग्राहम एलिसन ने लोकप्रिय बनाया था। यह नाम प्राचीन यूनानी इतिहासकार थूसाईंडाईड्स के विचारों पर आधारित है, जिन्होंने एथेंस और स्पार्टा के बीच हुए पेलोपोनेशियन युद्ध का विश्लेषण करते हुए कहा था कि उभरती शक्ति का भय अक्सर बड़े युद्धों को जन्म देता है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप और शी जिनपिंग के हालिया बयान ऐसे समय आए हैं जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक, सैन्य प्रभाव और वैश्विक नेतृत्व को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। दोनों देशों के रिश्ते भविष्य की वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था को गहराई से प्रभावित कर सकते हैं।

Tags: अमेरिका की अर्थव्यवस्था अमेरिका चीन संबंध अमेरिका बनाम चीन चीन अमेरिका तनाव जो बाइडन ट्रंप चीन दौरा ट्रंप बयान डोनाल्ड ट्रंप थ्यूसीडाइड्स ट्रैप वैश्विक राजनीति शी जिनपिंग शी जिनपिंग बयान

Post navigation

Previous: मोदी की बचत वाली अपील के पीछे क्या छिपा है? क्या भारत किसी बड़े आर्थिक दबाव की तरफ बढ़ रहा है?
Next: इस सदी की सबसे खतरनाक महामारी: “वन चाइल्ड पैंडेमिक” और टूटते मानवीय रिश्तों का संकट

Related Stories

Louvre accord global economic stability
  • फ़ाइनेंस
  • विदेश

लूव्र अकॉर्ड (Louvre Accord): प्लाज़ा अकॉर्ड के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने वाला ऐतिहासिक समझौता

July 16, 2026
Plaza Accord (1985)
  • फ़ाइनेंस
  • विदेश

Plaza Accord (1985): वह ऐतिहासिक समझौता जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था, अमेरिकी डॉलर और जापान की किस्मत बदल दी

July 16, 2026
IRON DOME
  • भारत
  • विदेश

इज़राइल की राफेल भारत में बनाएगी आयरन डोम के Tamir इंटरसेप्टर? रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को मिल सकती है बड़ी उड़ान

July 16, 2026

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

You May Have Missed

Louvre accord global economic stability
  • फ़ाइनेंस
  • विदेश

लूव्र अकॉर्ड (Louvre Accord): प्लाज़ा अकॉर्ड के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने वाला ऐतिहासिक समझौता

July 16, 2026
Plaza Accord (1985)
  • फ़ाइनेंस
  • विदेश

Plaza Accord (1985): वह ऐतिहासिक समझौता जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था, अमेरिकी डॉलर और जापान की किस्मत बदल दी

July 16, 2026
IRON DOME
  • भारत
  • विदेश

इज़राइल की राफेल भारत में बनाएगी आयरन डोम के Tamir इंटरसेप्टर? रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को मिल सकती है बड़ी उड़ान

July 16, 2026
Global dollar flow and finance cycle
  • फ़ाइनेंस
  • विदेश

क्या दुनिया का पैसा अमेरिका के कर्ज को चला रहा है? समझिए ‘डॉलर सर्कुलर फाइनेंस’ का पूरा खेल

July 16, 2026
  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
Bharatnama Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.
English
Hindi