छोड़कर सामग्री पर जाएँ
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Bharatnama

Bharatnama

तेज़ भी, सटीक भी

  • हिन्दी
  • English
प्राथमिक सूची
  • होम पेज
  • भारत
  • विदेश
  • भू-रणनीति
  • विशेष शृंखला
  • इतिहास
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • व्यापार
लाइट/डार्क बटन
  • मुख पृष्ठ
  • Business
  • Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव
  • Business

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव

नवम्बर 29, 2026 (अंतिम अद्यतन: नवम्बर 24, 2026) 1 मिनट पढ़ें
25A_20.jpg

वाशिंगटन    

Nvidia से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. दावा किया जा रहा है कि कंपनी के CEO जेनसन हुआंग को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि महज 11 दिन में ही उनकी वापसी की मांग तेज हो गई। 

आखिर Nvidia में ऐसा क्या हुआ कि कंपनी के कर्मचारियों से लेकर टेक इंडस्ट्री के बड़े नाम तक उनके समर्थन में उतर आए? क्या कंपनी को अपने टैलेंट और कारोबार की चिंता सताने लगी थी? आइए समझते हैं पूरा मामला। 

कर्मचारियों ने लिखी वापसी के लिए चिट्ठी

जेनसन हुआंग के साथ में कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों, निवेशकों और समर्थकों ने बोर्ड को एक खुला पत्र लिखा. इसमें मांग की गई कि जांच पूरी होने तक हुआंग को CEO के पद पर वापस लाया जाए. साथ ही, मामले की निष्पक्ष जांच और बोर्ड से साफ जवाब देने की मांग भी की गई. हालांकि, यह Nvidia का आधिकारिक अभियान नहीं था। 

कर्मचारियों ने दी कंपनी छोड़ने की चेतावनी
हुआंग की गैरमौजूदगी को लेकर कंपनी के अंदर भी चिंता की बात सामने आई. Nvidia के वरिष्ठ कर्मचारी नादेर खलील ने बोर्ड को चेतावनी दी कि अगर हुआंग वापस नहीं आते हैं, तो कंपनी अपने अनुभवी कर्मचारियों को खो सकती है. एक इंटरनल पोस्ट पर 1,600 से ज्यादा कमेंट आए। 

 इनमें कई कर्मचारियों ने हुआंग का साथ किया. वहीं, अंतरिम CEO कोलेट क्रेस ने कर्मचारियों को रोकने के लिए वेतन बढ़ाने और ज्यादा इक्विटी देने की बात कही। 

दूसरा CEO ढूंढना आसान नहीं
जेनसन हुआंग ने साल 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी. गेमिंग ग्राफिक्स से लेकर AI चिप की दुनिया में कंपनी को बड़ी पहचान दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है. ऐसे में उनकी जगह किसी दूसरे CEO को लाना आसान नहीं होता। 

वापसी के बाद भी खत्म नहीं हुई मुश्किल
हुआंग की वापसी के बावजूद कंपनी के सामने कई सवाल बने हुए हैं. रिपोर्ट में उनके निजी संबंधों और चीन से जुड़े कथित संपर्कों को लेकर भी जांच का जिक्र है. ऐसे में Nvidia के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली. कुल मिलाकर, यह मामला सिर्फ एक CEO की कुर्सी का नहीं, बल्कि Nvidia के भविष्य और AI चिप मार्केट में उसकी बादशाहत से भी जुड़ा है। 

एलन मस्क समेत बड़े नाम आए समर्थन में
हुआंग के साथ में एलन मस्क, Epic Games के फाउंडर टिम स्वीनी और Y Combinator के गैरी टैन जैसे बड़े नाम भी सामने आए. इससे पता चलता है कि टेक इंडस्ट्री में हुआंग का कितना प्रभाव है। 

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना
अगला: बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम

संबंधित कहानियां

18A_22.jpg
  • व्यापार

SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री

नवम्बर 29, 2026
डॉ. श्रीनिवास राव माधवराम
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार

Success Story: डॉक्टर की नौकरी छोड़ खेती में आजमाई किस्मत, अब करोड़ों का कारोबार खड़ा कर बने मिसाल

नवम्बर 29, 2026

Archives

  • नवम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026

Categories

  • इतिहास
  • खेल-कूद
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • भू-रणनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • विशेष शृंखला
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य

आप चूक गए होंगे

28A_124.jpg
  • विदेश

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

नवम्बर 29, 2026
28A_119.jpg
  • विदेश

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

नवम्बर 29, 2026
28A_226.jpg
  • खेल-कूद

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

नवम्बर 29, 2026
gg-4.jpeg
  • भारत

स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

नवम्बर 29, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • हमारे साथ विज्ञापन करें
  • गोपनीयता नीति
All rights reserved © 2026 | Archidust Communication | ReviewNews द्धारा AF themes.